पत्नी के पैर दबाते हुए ये अक्षय कुमार ही हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार को लेकर हालिया मजेदार बात ये है कि उनकी फिल्म के सह-कलाकार एंटरटेनमेंट (कुत्ते) से दोस्ती हो गई है। हमेशा सेट से सीधा घर जाने वाले अक्षय कुमार की इस आदत में थोड़ा सा बदलाव आ गया है, अब वह फ्री होने के बाद घर नहीं जाते बल्कि वह एंटरटेनमेंट के साथ कुछ वक़्त बिताते हैं। लेकिन इस दौरान वह अपनी पत्नी का भी ख्याल रखते हैं। यह ताजी तस्वीर इस बात की गवाह है। इस तस्वीर में वह अपनी बीवी की सेवा कर रहे हैं।
कुत्ता भी रहेगा दोस्त
इट्स इंटरटेनमेंट में जो कुत्ता दिख रहा है वह अक्षय का दोस्त बन चुका है। "फिल्म में उसका नाम एंटरटेंमेंट हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों में एक रिश्ता बन गया। अक्षय ने कहा, "मैंने इस बात का ख्याल रखा कि उसे एक ऐसे कुत्ते की तरह महसूस न हो, जिसे काम में लेने के लिए बनाया गया है। मैंने शूटिंग के बाद उसके साथ खेलते हुए समय बिताया। उसने जैसे ही इसे स्वीकारा, हम दोस्त बन गए और महज सह-कलाकार ही नहीं रह गए।"
हम साथ में खेले भी
उन्होंने कहा, "उसने ब्रेक के समय मुझे अपने पेट पर सोने दिया, जो दुनिया में सबसे सुखद अहसास है।" दोनों सेट पर साथ में खेले भी। हर घर में एक कुत्ता रखने की सलाह देने वाले अक्षय ने कहा, "मैं जब उसके साथ गेंद से खेला तो उसे अच्छा लगा क्योंकि टेनिस बॉल उसका ध्यान खींचने वाला खिलौना था, जो मैं अपने साथ हर जगह लेकर गया। वह एक प्यारा सा कुत्ता है।"
उन्होंने कहा, "मुझे तहे-दिल से लगता है कि हर सभ्य बच्चे के पास एक कुत्ता होना चाहिए। इस जैसी कोई सौबत नहीं है।" अक्षय के लिए कुत्ते सबसे भरोसेमंद जीव होते हैं।