फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshara Singh seen dancing in the swimming pool with friend Manisha Rani video viral on social media

Bhojpuri: स्विमिंग पूल में ‘पिया पिया’ गाने पर अक्षरा सिंह ने किया डांस, इस हॉट वीडियो पर हार बैठेंगे दिल

Wed, 03 Aug 2022 02:10 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 03 Aug 2022 02:10 AM IST
सार

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का स्विमिंग पूल में डांस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिनेत्री के साथ उनकी दोस्त भी दिखाई दे रही हैं। 

विज्ञापन
Akshara Singh seen dancing in the swimming pool with friend Manisha Rani video viral on social media
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोजपुरी इंडस्ट्री की धाकड़ अभिनेत्री अक्षरा सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अभिनेत्री अपने फैंस के बीच हमेशा छाई रहती हैं। उनके गाने और फिल्मों का फैंस इंतजार करते हैं। इसके अलावा, अक्षरा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और यहां पर अपने चाहने वालों के लिए खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं और इस बार भी अभिनेत्री ने ऐसा ही किया है। अक्षरा का एक वीडियो सामने आया है, जिसे अभिनेत्री के साथ मिलकर उनकी दोस्त मनीषा रानी ने शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों स्विमिंग पूल में मस्ती करती दिखीं।

विज्ञापन

अक्षरा सिंह का जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि वह अपनी एक दोस्त के साथ स्विमिंग पूल में हैं और काफी मस्ती के साथ डांस कर रही हैं। अक्षरा पॉपुलर बॉलीवुड सॉन्ग 'पिया पिया' पर डांस कर रही हैं और इसी गाने का हुक स्टैप भी करती हैं। लेकिन इस वीडियो के आखिर में एक छोटा सा ट्विस्ट है। वीडियो के आखिर में 'लड़का लोगों को देखकर दिल किया किया' लाइन जुड़ी हुई है, जिस पर अक्षरा जोर-जोर से हंसने लगती हैं। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Manisha Rani (@manisharani002)

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि कुछ समय पहले अक्षरा सिंह ने एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें अभिनेत्री ने निजी जिंदगी पर खुलकर बात की थी। अभिनेत्री ने बताया कि अभी उनका शादी करने का कोई प्लान नहीं है। अक्षरा सिंह ने मजाकिया अंदाज में कहा कि फैंस चाहते हैं कि मैं शादी कर लूं। लेकिन आप ही बताएं अगर मैंने शादी कर ली तो मेरे बाकी फैंस का क्या होगा। अक्षरा ने आगे बताया कि अभी वह शादी नहीं करना चाहती हैं। उन्होंने अब तक जो भी हासिल किया है उसके लिए अभिनेत्री ने बहुत संघर्ष किया है। इसी वजह से वह भी उस व्यक्ति को अपने जीवनसाथी के रूप में चुनेंगी, जो मेहनती हो और संघर्ष करना जानता हो।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed