फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshara Singh posted her photo then the fan advised to be thin

भोजपुरी: अक्षरा सिंह को फैन ने दी पतली होने की सलाह, कमेंट कर कही ये बात

Thu, 07 Oct 2021 01:58 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 07 Oct 2021 01:58 PM IST
सार

हाल ही में, भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने सोशल पर एक फोटो शेयर की है, जिसके बाद एक फैंस ने उन्हें पतली होने की सलाह दी है।  

विज्ञापन
Akshara Singh posted her photo then the fan advised to be thin
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर अभिनेत्री और सिंगर हैं। उन्होंने इस इंडस्ट्री की कई हिट फिल्मों में काम किया है, जिस वजह से वह उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जो सबसे ज्याद फीस जार्च करती हैं। इतना ही नहीं, उनके गाए गाने भी फैंस की जुबां पर चढ़े रहते हैं। इसी वजह से अक्षरा सिंह का चर्चाओं में रहना आम बात है। लेकिन दूसरी ही तरफ, अक्षरा का विवादों से भी गहरा नाता रह चुका है। ऐसे में उन्हें कई बार लोगों की आलोचना का भी सामना करना पड़ा। लेकिन अब लगता है अक्षरा सिंह की आलोचना करने वाले लोग एक्ट्रेस को पसंद करने लगे हैं। तभी तो एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर नए हेटर्स की मांग की, तो एक यूजर ने उन्हें पतली होने की सलाह दे दी।

विज्ञापन


हाल ही में, अक्षरा सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में अक्षरा अपने होठों पर उंगली लगाए हुए बैठी हैं। इस तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि, एक्ट्रेस किसी को चुप होने के लिए कह रही हैं। तस्वीर में अक्षरा सिंह के पीछे वाली दीवार पर अंग्रेजी में बढ़ा-बढ़ा लिखा है, 'हेटर्स।' लुक की बात करें तो, इस तस्वीर में अक्षरा सिंह ने हरे रंग का टॉप पहना है। इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, 'नए हेटर्स की जरूरत है। पुराने वाले मुझे पसंद करने लगे हैं। क्या आप बनेंगे?'
विज्ञापन


अक्षरा सिंह के इस पोस्ट पर यूजर्स तेजी से कमेंट कर रहे हैं। खास बात ये है कि, इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए अब यूजर्स दो पक्षों में बंट चुके हैं। कुछ लोग अक्षरा की उनके इस पोस्ट के लिए तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं। इतना ही नहीं, एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए अक्षरा सिंह को पतली होने की सलाह तक दे दी। यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा है, 'थोड़ी पतली हो जाओ।' हालांकि, इस यूजर को अक्षरा के फैंस ने जमकर लताड़ भी लगाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिग बॉस ओटीटी में नजर आ चुकी हैं अक्षरा सिंह
अक्षरा सिंह 'बिग बॉस ओटीटी' के प्लेटफॉर्म पर नजर आई थीं। इस शो में अक्षरा का प्रतीक सहजपाल के साथ कनेक्शन बना था, जो ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाया था। इसके अलावा, 'बिग बॉस ओटीटी' के घर में अक्षरा सिंह का सफर भी ज्यादा लंबा नहीं था। वह महज कुछ ही दिनों बाद एविक्ट हो गई थीं। हालांकि, बिग बॉस ओटीटी में अक्षरा सिंह की जर्नी को फैंस ने खूब पसंद किया था, जिसक वजह से उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed