Nushrratt Bharuccha: 'अकेली' के निर्माता ने बताई नुसरत के इस्राइल संघर्ष की दास्तां, बोले- 26/11 घटना जैसा...
निर्माता निनाद वैद्य ने बताया कि नुसरत को भारत लाने में कितनी कठिनाई हुई और इस दौरान अभिनेत्री कैसा महसूस कर रही थीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा हाल ही में, हुए इस्राइल-हमास युद्ध के समय फंस गई थी, जिसके संघर्ष की कहानी अभिनेत्री ने वीडियो शेयर कर बताई थी। एक्ट्रेस इस्राइल में हाइफा इंटरनेशनल इवेंट में गई थी, जहां फिल्म 'अकेली' की स्क्रीनिंग की जा रहीं थी। इसी बीच अब अकेली के निर्माता निनाद वैद्य ने बताया कि नुसरत को भारत लाने में कितनी कठिनाई हुई और इस दौरान अभिनेत्री कैसा महसूस कर रही थीं।
निर्माता ने बताई पूरी सचाई
हाल ही में, एक इंटरव्यू में, निनाद ने बताया कि 6 अक्तूबर को सरकार ने नुसरत का दौरा आयोजित किया था और 7 अक्तूबर की शाम को वापस आना था। हालांकि, जिस दिन उसकी वापसी थी, उसी दिन सुबह अचानक कॉल आया और मुझसे पूछा कि क्या यहां के बारे में तुम्हें कुछ पता है, फिर नुसरत ने बताया कि इस्राइल पर हमला हुआ है।
यह भी पढ़ें: सैम बहादुर के टीजर से पहले विक्की कौशल ने जीते दिल, फिल्म का नया पोस्टर जारी कर बढ़ाई हलचल
लंबे संघर्ष के बाद लौटीं भारत
'अकेली' के निर्माता ने कहा कि नुसरत का फोन भी बंद हो गया था। तभी भारतीय दूतावास के एक अधिकारी ने आकर मदद की। अभिनेत्री सुरक्षित हवाई अड्डे तो पहुंच गई थी, लेकिन भारत के लिए उनकी उड़ान रद्द कर दी गई थी। उस समय अभिनेत्री को 26/11 की घटना जैसा महसूस हो रहा था। अभिनेत्री एयर इंडिया की रात 10 बजे की फ्लाइट से वापस आने वाली थी, लेकिन फ्लाइट नहीं पहुंची। आठ घंटे से ज्यादा इंतजार के बाद नुसरत अबू धाबी पहुंची और फिर भारत आईं।
इन फिल्मों में आएंगी नजर
नुसरत भरूचा के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस प्रणाय मेश्राम द्वारा निर्देशित फिल्म 'अकेली' में नजर आई थी। वहीं, अब निर्देशक विशाल फुरिया की फिल्म 'छोरी-2' में काम करने वालीं हैं।
यह भी पढ़ें: हल्दी लुक में दुल्हिनया माहिरा ने रचाई मेहंदी