कोविड 19: आकांक्षा पुरी ने इस वजह से स्कूल के क्लासरूम में लगवाई वैक्सीन, बताया शानदार अनुभव
- एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज।
- वैक्सीन लगवाने के लिए दो घंटे कार चलाकर एक्ट्रेस पहुंचीं एक गांव।
- शहर में नहीं मिला था आकांक्षा पुरी को खाली स्लॉट।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी से लड़ने के लिए देशभर में वैक्सीन लगाई जा रही है और ऐसे में कई फिल्मी हस्तियां भी कोविड-19 वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आ रही हैं। सिर्फ यही नहीं सेलेब्स अपने फैंस को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरुक भी कर रहे हैं। अब धारावाहिक 'विघ्नहर्ता गणेश' फेम एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगवा लिया है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद फैंस को दी है।
आकांक्षा पुरी ने बताया कि कोरोना वैक्सीन की पहली डोज के लिए वह इंदौर से दो घंटे की ड्राइव कर एक गांव में गई थीं। सिर्फ यही नहीं एक्ट्रेस ने इसे एक यादगार अनुभव बताया। वो कहती हैं, 'एक स्कूल के क्लासरूम में ब्लैकबोर्ड के सामने बैठकर मैंने कोरोना वैक्सीन का पहला जैब लिया।'
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस ने कहा, 'मैंने देवास जिले के बरोथा गांव से ड्राइव की, जो कि इंदौर से दो घंटे की दूरी पर था। मुझे वैक्सीन की पहली डोज लेनी थी और मैंने इसके लिए दूरी को कवर किया क्योंकि मैं मेरे आसपास के एरिया में एक भी स्लॉट खाली नहीं ढूंढ सकी। यह वाकई काफी यादगार था। मैंने जीपीएस को फॉलो किया।'
आंकाक्षा आगे कहती हैं, 'खेतों और कीचड़ वाली गलियों के बीच लगभग दो घंटे तक गाड़ी चलाई और इस स्कूल को ढूंढा जहां कोविडशील्ड उपलब्ध थी। मैं अपने टीके के लिए पेड़ के नीचे इंतजार कर रही था और डॉक्टर एक घंटे के बाद दिखा और मुझे एक ब्लैकबोर्ड के सामने एक कुर्सी पर बैठकर टीका लगाया गया।'