फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ajay Devgns Drishyam 3 Story Will Be Different From The Mohanlal Malayalam One

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ में दिखेगी नई कहानी, मेकर्स ने किया खुलासा; कहा- ‘मलयालम से काफी अलग होगा हिंदी वर्जन’

Mon, 11 May 2026 11:50 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 11 May 2026 11:50 PM IST
सार

Drishyam 3: एक्टर मोहनलाल की मलयालम फिल्म ‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। अब फिल्ममेकर अभिषेक पाठक ने फिल्म के हिंदी वर्जन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। 

विज्ञापन
Ajay Devgns Drishyam 3 Story Will Be Different From The Mohanlal Malayalam One
फिल्म 'दृश्यम' 2015 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक्टर अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम’ काफी पॉपुलर फेंचाइजी है। अब फैंस को इसके तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है। मोहनलाल की मलयालम फिल्म ‘दृश्यम 3’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। लेकिन हाल ही में फिल्ममेकर अभिषेक पाठक ने खुलासा किया कि इसका हिंदी वर्जन काफी अलग होने वाला है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन

पूरी हो चुकी है ‘दृश्यम 3’ की शूटिंग
अभिषेक पाठक ने हाल ही पिंकविला को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि ‘दृश्यम 3’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब फिल्म का थोड़ा-बहुत पैचवर्क बाकी है। यह फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बातचीत के दौरान अभिषेक पाठक और कुमार मंगत पाठक ने ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी और मोहनलाल के साथ काम करने के अनुभव और हिंदी-मलयालम वर्जन के बीच अंतर को लेकर बात की।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bhooth Bangla: हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' ने 250 करोड़ का आंकड़ा किया पार, जानें 25वें दिन का कलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक ने कहा, ‘फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट है। अभी लोग मलयालम ‘दृश्यम’ में जो देख रहे हैं, वह अलग है। हिंदी दर्शकों के लिए मैंने एक बिल्कुल अलग ट्रैक तैयार किया है, जो यहां बहुत अच्छे से काम करेगा।’

Ajay Devgns Drishyam 3 Story Will Be Different From The Mohanlal Malayalam One
दृश्यम 3 ट्रेलर रिलीज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

मलयालम से अलग होगा हिंदी वर्जन
उन्होंने आगे बताया कि मलयालम वर्जन ज्यादा फैमिली ड्रामा पर आधारित है, जबकि हिंदी वर्जन को फैमिली थ्रिलर का टच दिया गया है। अभिषेक के मुताबिक, यही इस फिल्म की खासियत होगी। उन्होंने कहा, ‘जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज होगा, तब दर्शकों को दोनों फिल्मों की दुनिया में साफ फर्क देखने को मिलेगा।’

Ajay Devgns Drishyam 3 Story Will Be Different From The Mohanlal Malayalam One
फिल्म 'दृश्यम 3' 2026 - फोटो : सोशल मीडिया
‘दृश्यम' फिल्म के बारे में 
बता दें कि हिंदी वर्जन में अजय देवगन एक बार फिर अपने चर्चित किरदार में नजर आएंगे, जबकि मलयालम वर्जन में मोहनलाल लीड रोल निभा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed