{"_id":"613ef6078ed52814ef5254d3","slug":"ajay-devgn-wishes-son-yug-with-unseen-photo-tanishaa-gives-birthday-boy-kisses","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: 11 साल के हुए अजय देवगन के बेटे युग, अभिनेता ने इस तरह विश किया बर्थडे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: 11 साल के हुए अजय देवगन के बेटे युग, अभिनेता ने इस तरह विश किया बर्थडे
Mon, 13 Sep 2021 12:26 PM IST
ललित फुलारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:26 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और अभिनेत्री काजोल के बेटे युग को 11 साल हो गये हैं। 13 सितंबर यानी कि आज अजय देवगन के बेटे युग का जन्मदिन है।
विज्ञापन
अजय देवगन
- फोटो : Social Media
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और अभिनेत्री काजोल के बेटे युग को 11 साल हो गये हैं। 13 सितंबर यानी कि आज अजय देवगन के बेटे युग का जन्मदिन है। अजय देवगन ने अनोखे तरह से अपने बेटे को बर्थडे विश किया है। उन्होंने बेटे युग की एक अनसीन तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें युग टी-शर्ट और शॉर्ट्स में नजर आ रहे हैं। अजय देवगन ने फोटो के कैप्शन में लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे बॉय। हैप्पी का अर्थ है कि आपके आसपास होना युग। उन्होंने लिखा कि आपके जागने और मोमबत्तियों को फूंकने का इंतजार करूंगा।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
अजय देवगन की इस पोस्ट पर उनके प्रशंसकों ने जमकर टिप्पणियां कीं और उनके बेटे युग को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी ने भी युग को इंस्टाग्राम पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके साथ पोज वाली तस्वीर शेयर की है। वो तस्वीर में युग के गाल पर किस करते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो मेरे युग! बुद्धिमान और प्यार करने वाला लड़का! मैं तुम्हें दिल से प्यार करती हूं। उन्होंने आगे लिखा कि काजोल विश्वास नहीं कर सकती कि उनका बेटा युग 11 साल का हो गया है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
अजय देवगन ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें युग सोये हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि हाल ही में अभिनेता अजय देवगन 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त और नोरा फतेही ने भी अभिनय किया था। हालांकि, उनकी यह फिल्म समीक्षकों की नजर में और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में कुछ कमाल नहीं कर पाई।