फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ajay Devgn Brother Anil Devgan Death: Ajay Devgn Brother Anil Devgan Dies Actor Expresses Condolences

अजय देवगन के भाई अनिल देवगन का निधन, सोशल मीडिया पर एक्टर ने तस्वीर साझा कर लिखा भावुक संदेश

Tue, 06 Oct 2020 05:57 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 06 Oct 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn Brother Anil Devgan Death: Ajay Devgn Brother Anil Devgan Dies Actor Expresses Condolences
अजय देवगन के छोटे भाई अनिल का निधन - फोटो : ट्विटर-@ajaydevgn

अजय देवगन (Ajay Devgn) के भाई अनिल देवगन (Anil Devgan) का निधन हो गया है। एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को यह जानकारी देते हुए शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन


अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर भाई अनिल देवगन की तस्वीर शेयर करते हुए एक बेहद इमोशनल मैसेज भी लिखा है। उन्होंने लिखा- 'मैंने बीती रात अपने भाई अनिल देवगन को खो दिया। उनका दुर्भाग्यपूर्ण निधन हमारी फैमिली को तोड़कर रख देने वाला है। ADFF और मैं उन्हें बहुत याद करेंगे। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें। इस महामारी के कारण, हम पर्सनल प्रार्थना सभा नहीं रख पाएंगे'।
विज्ञापन


बॉलीवुड सेलेब्रिटीज अजय को सांत्वना देने के साथ अनिल को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। हालांकि अभी मौत की वजह सामने नहीं आयी है। बात करें अनिल की तो उन्होंने 1996 में आयी सनी देओल, सलमान खान और करिश्मा कपूर की सुपरहिट फिल्म जीत से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपना करियर शुरू किया था।  उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में एक निर्देशक और सह-निर्देशक के तौर पर काम किया था। उन्होंने राजू चाचा, ब्लैक मेल और हाल-ए-दिल जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


2005 में अनिल ने अजय को ब्लैकमेल में निर्देशित किया था। बतौर निर्देशक अनिल की आखिरी फिल्म हाले-दिल है, जो 2008 में आयी थी। अनिल देवगन का निधन अजय के लिए एक बड़ा झटका है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed