फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ajay Devgn and Tabu Starrer film Auron Mein Kahan Dum Tha release date postponed said director Neeraj Pandey

Auron Mein Kahan Dum Tha: 'औरों में कहां दम था' की रिलीज डेट बदली, जानें अब कब दस्तक देगी अजय-तब्बू की फिल्म?

Mon, 26 Feb 2024 11:47 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Mon, 26 Feb 2024 11:47 PM IST
सार

नीरज पांडे की छठी निर्देशित फिल्म 'औरों में कहां दम था' में अजय देवगन और तब्बू जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। हालांकि, ताजा रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म की रिलीज डेट आगे खिसका दी गई है। 

विज्ञापन
Ajay Devgn and Tabu Starrer film Auron Mein Kahan Dum Tha release date postponed said director Neeraj Pandey
औरों में कहां दम था - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

लेखक और निर्देशक नीरज पांडे की छठी निर्देशित फिल्म 'औरों में कहां दम था' 26 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी। इस फिल्म में ब्लॉकबस्टर जोड़ी अजय देवगन और तब्बू नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 2002 से 2023 के बीच सेट, 20 सालों तक फैले एक महाकाव्य रोमांटिक ड्रामा के साथ एक अनूठी संगीतमय प्रेम कहानी होने का वादा करती है। यह एक बहुभाषी रिलीज होगी। हालांकि, अब जानकारी आ रही है कि फैंस को इस फिल्म का और लंबा इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि इसकी रिलीज डेट आगे खिसका दी गई है। 

विज्ञापन

'औरों में कहां दम था' की रिलीज डेट बदली?

'ए वेडनसडे', 'स्पेशल 26', 'बेबी' और 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' जैसी फिल्में बनाने के बाद, बड़े पर्दे के लिए नीरज पांडे की अगली फिल्म एक रोमांटिक थ्रिलर है, जिसका नाम 'औरों में कहां दम था' है। इस मूवी में जिमी शेरगिल और सई मांजरेकर के साथ अजय देवगन और तब्बू मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है। सोशल मीडिया पर नीरज पांडे की इस थ्रिलर फिल्म की संभावित रिलीज डेट को लेकर चर्चा चल रही है। वहीं, एक हालिया इंटरव्यू में नीरज पांडे ने 'औरों में कहां दम था' की रिलीज पर अपडेट दिया है।

विज्ञापन


Manmohan Desai: पता हैं मनमोहन देसाई की ये 10 हिट फिल्में?, इनमें से एक में भी अमिताभ बच्चन हीरो नहीं हैं..!

विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज पांडे ने दिया अपडेट

फिल्म निर्माता नीरज पांडे ने कहा, 'औरों में कहां दम था एक संगीतमय प्रेम कहानी है और जून में रिलीज होगी। मैं इस वक्त केवल इतनी ही जानकारी साझा कर सकता हूं। रिलीज की तारीख की घोषणा करने के लिए हम जल्द ही एक टीजर और ट्रेलर लाएंगे।' यह फिल्म अजय देवगन के साथ नीरज पांडे के पहले सहयोग का प्रतीक है और इसका निर्माण कुमार मंगत ने नीरज पांडे और नरेंद्र हीरावत के साथ मिलकर किया है।


Pankaj Udhas Death Live: कल पंचतत्व में विलीन होगा पंकज उधास का पार्थिव शरीर, जानें कहां होगा अंतिम संस्कार?

अजय देवगन का वर्कफ्रंट

'औरों में कहां दम था' के स्थगित होने का मुख्य कारण अजय देवगन का व्यस्त कार्यक्रम है। आने वाले 45 दिनों में अजय देवगन की 'मैदान' और 'शैतान' रिलीज होने वाली है। साल 2024 में अजय देवगन की छह फिल्में रिलीज होनी हैं। 2024 में, अजय देवगन ने अपनी पांच फिल्मों की रिलीज की तारीखें तय कीं, जिनमें से शुरुआत 'शैतान' से हुई, इसके बाद 'सिंघम अगेन', 'औरों में कहां दम था', 'मैदान' और 'रेड 2' शामिल हैं। 

Pankaj Udhas Passed Away: मैंने अपना यार खोया है, अनूप जलोटा बोले, बंद नहीं होने देंगे पंकज उधास का मिशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed