{"_id":"9e32acc333253833821388108ff0d4a2","slug":"aishwarya-watch-abhishek-in-skyip","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐश्वर्या के अनोखे करवाचौथ से हैरान हुए अमिताभ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऐश्वर्या के अनोखे करवाचौथ से हैरान हुए अमिताभ
अमर उजाला,दिल्ली
Updated Sat, 26 Oct 2013 08:39 AM IST
विज्ञापन
ऐश्वर्या रॉय बच्चन ने करवाचौथ पर अपने पति का अलग ही तरह से दीदार किया और अपना व्रत तोड़ा। उनके इस तरीके का बिग बी ने अपने ट्विटर पर खुलासा किया है।
विज्ञापन
बच्चन फैमिली में करवाचौथ वैसे ही काफी धूमधाम से मनाई जाती है। लेकिन इस बार अभिषेक बच्चन परिवार के साथ नहीं थे।
ऐसे में जब व्रत खोलने का समय आया तब ऐश्वर्या ने स्काइप के जरिए अभिषेक का चेहरा देखा और इसके बाद उपवास तोड़ा।
अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लिखा है कि अभिषेक के देश से बाहर हैं ऐसे में ऐश्वर्या ने स्काइप के जरिए उनका दीदार करके करवाचौथ का अपना व्रत तोड़ा है।