Aishwarya Rajinikanth: धनुष से अलग होकर काम में व्यस्त हुईं ऐश्वर्या रजनीकांत, इस म्यूजिक वीडियो को करेंगी डायरेक्ट
ऐश्वर्या रजनीकांत इन दिनों अपनी अपकमिंग म्यूजिक वीडियो की तैयारी में लगी हुई हैं। इस म्यूजिक वीडियो को टिप्स के सहयोग से तैयार किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऐश्वर्या रजनीकांत और उनके पति व अभिनेता धनुष हमेशा-हमेशा के लिए अलग हो चुके हैं। बीते दिनों दोनों ने सोशल मीडिया पर फैंस को अपने अलग होने की जानकारी दी थी, जिससे हर कोई हैरान रह गया था। वहीं, पति धनुष से अलग होने के कुछ समय बाद ही ऐश्वर्या रजनीकांत अपने काम पर लौट चुकी हैं। ऐश्वर्या रजनीकांत इन दिनों अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो की तैयारी में लगी हुई हैं, जिसका वह निर्देशन करेंगी। यह म्यूजिक वीडियो टिप्स के सहयोग से तैयार किया जाएगा।
ऐश्वर्या राजनीकांत की जिंदगी में इन दिनों काफी उथल-पुथल मची हुई है लेकिन इसके बावजूद वह अपने वर्क कमिटमेंट को पूरा करने में लगी हुई हैं। जानकारी के मुताबिक, ऐश्वर्या रजनीकांत इन दिनों हैदराबाद में हैं और यहां पर वह अपने म्यूजिक वीडियो के प्री-प्रोडक्शन के काम में काफी ज्यादा बिजी हैं। उनका यह म्यूजिक वीडियो वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज किया जाएगा। हालांकि, ऐश्वर्या की तरह धनुष भी अपने काम पर लौट चुके हैं। कुछ समय पहले खबर आई थी कि दोनों काम के सिलसिले में एक ही होटल में ठहरे हुए हैं।
ऐश्वर्या ने अपने करियर की शुरुआत तमिल फिल्मों में बतौर डायरेक्टर से की थी। उनकी पहली फिल्म ‘3’ थी। इस फिल्म में धनुष के साथ श्रुति हासन मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। इसके बाद ऐश्वर्या ने तमिल कॉमेडी फिल्म ‘वाई राजा वाई’ भी डायरेक्ट की। इसके अलावा, साल 2017 में ऐश्वर्या ने एक डॉक्यूमेंट्री ‘सिनेमा वीरन’ का भी निर्देशन किया था, जो तमिल फिल्म इंडस्ट्री के स्टंटमैन की जिंदगी पर आधारित थी।
पिछले हफ्ते ऐश्वर्या और धनुष ने सोशल मीडिया पर एक ही स्टेटमेंट शेयर किया था, जिसमें लिखा था, ‘दोस्त के रूप में, कपल के रूप में, माता-पिता के रूप में और एक-दूसरे के शुभचिंतकों के रूप में 18 साल का साथ रहा। ये जर्नी समझदारी, ग्रोथ, समायोजन और अनुकूलन की रही है। आज हम एक ऐसी जगह पर खड़े हैं जहां हमारे रास्ते अलग हैं।’ इसके आगे दोनों ने फैंस से ये भी अनुरोध किया था कि उनके फैसले का सम्मान किया जाए और उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखा जाए।