फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aishwarya Rajesh Farhana fame said she would suit Srivalli better than Rashmika Mandanna in Allu Arjun Pushpa

Aishwarya Rajesh: 'श्रीवल्ली का किरदार मुझे सूट करता', 'पुष्पा' में रश्मिका के अभिनय पर ऐश्वर्या ने उठाए सवाल!

Tue, 16 May 2023 08:04 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 16 May 2023 08:04 PM IST
विज्ञापन
Aishwarya Rajesh Farhana fame said she would suit Srivalli better than Rashmika Mandanna in Allu Arjun Pushpa
रश्मिका मंदाना, ऐश्वर्या राजेश - फोटो : अमर उजाला

साउथ अभिनेत्री ऐश्वर्या राजेश इन दिनों अपनी तमिल भाषा की थ्रिलर ड्रामा फिल्म 'फरहाना' को लेकर लगातार चर्चा में हैं। वहीं, उन्होंने इस दौरान एक और बड़ी बात कह दी है, जिसके चलते वह सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल, उन्होंने साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' के बारे में चौंकाने वाली बात कह दी है। अभिनेत्री का कहना है कि फिल्म में वह 'श्रीवल्ली' का किरदार रश्मिका मंदाना से बेहतर निभा सकती थीं। 

विज्ञापन

क्या बोलीं ऐश्वेर्या ?
ऐश्वर्या ने अपनी फिल्म 'फरहाना' के एक प्रमोशनल इंटरव्यू के दौरान साउथ की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म 'पुष्पा' के किरदारों के बारे में बात की। 'पुष्पा' में श्रीवल्ली का किरदार रश्मिका मंदाना ने निभाया था, जो दर्शकों को खूब पसंद भी आया। वहीं, अब ऐश्वर्या ने कहा कि अगर, उन्हें 'पुष्पा' में ‘श्रीवल्ली’ का किरदार निभाने का मौका मिलता तो वह उसे कभी भी हाथ से जाने नहीं देती, शायद वह रश्मिका मंदाना से अच्छा ‘श्रीवल्ली’ का किरदार निभा सकती थीं। ऐश्वर्या का मानना है कि रश्मिका ने बहुत ही शानदार काम किया था, लेकिन ‘श्रीवल्ली’ का किरदार रश्मिका से ज्यादा उन्हें सूट करता।

विज्ञापन
विज्ञापन

द केरल स्टोरी पर साझा किए विचार
इसके साथ ही अभिनेत्री ने फिल्म 'द केरला स्टोरी' पर भी बात की। अभिनेत्री ने कहा, 'सबसे पहली बात यह है कि मैंने यह फिल्म नहीं देखी है, इसलिए मैं वास्तव में इसके बारे में बहुत कुछ नहीं बोल सकती। मैंने दो पक्ष देखे हैं, जो लोग इसके लिए हैं और जो लोग इसके खिलाफ हैं। जब आप इस तरह के संवेदनशील विषयों का चयन करते हों तो हमेशा दो पक्ष होते हैं। सिनेमा के माध्यम से हम बहुत सी बातें बताते हैं और लोग प्रभावित होते हैं। इससे किसी के धर्म या भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचनी चाहिए। जब आप संवेदनशील सामग्री लेते हैं तो आप वास्तव में सावधान रहना होगा, तब ऐसा लगता है जैसे आप चाकू पर चल रहे हैं।'

विज्ञापन

अभिनेत्री की फिल्म
दरअसल, ऐश्वर्या की फिल्म 'फरहाना' को लेकर भी विवाद गहरा गया है। फिल्म में ऐश्वर्या राजेश ने एक मुस्लिम महिला 'फरहाना' का किरदार निभाया है। मुस्लिम संगठन इस फिल्म के विरोध में उतर आए हैं और इसे मुस्लिम समुदाय के लिए नकारात्मक बता रहे हैं। 'द केरल स्टोरी' जैसे विवाद के डर से पुलिस ने 'फरहाना' में मुख्य भूमिका निभा रहीं तमिल अभिनेत्री ऐश्वर्या राजेश की सुरक्षा बढ़ा दी है। फिल्म को लोगों की अच्छी समीक्षा मिली है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed