Aishwarya Rai: ऐश्वर्या ने 'हम दिल दे चुके सनम' में अपने किरदार को किया याद, 'PS 2' के रोल से जुड़ा है कनेक्शन!
ऐश्वर्या राय ने अपनी आने वाली नई फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन 2' के प्रमोशन के दौरान 'हम दिल दे चुके सनम' में निभाए किरदार के बारे में बात की, जिसमें उन्होंने सलमान खान के साथ काम किया था।
विस्तार
हिंदी सिनेमा की खूबसूरत और बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों अपनी आने वाली नई फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन 2' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान ऐश्वर्या ने 'पोन्नियिन सेलवन' में निभाए अपने किरदार के बारे में बात की। इस दौरान अभिनेत्री ने फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के समय को भी याद किया।
ऐश्वर्या राय बच्चन ने हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। अपने सफल करियर के दौरान उन्होंने कई फिल्मों में यादगार किरदार निभाए, जिनमें से एक फिल्म है 'हम दिल दे चुके सनम'। सलमान खान के साथ ऐश्वर्या ने इस फिल्म में काम किया था। 1999 में आई इस फिल्म में ऐश्वर्या ने 'नंदिनी' नाम का किरदार निभाया था, जो फैंस को आज तक याद है। अब दिलचस्प बात यह है कि अपनी आने वाली फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन 2' में भी ऐश्वर्या 'नंदिनी' नाम का किरदार निभा रही हैं।
Kick 2: शहनाज के बाद बिग बॉस के इस कंटेस्टेंट को लॉन्च करेंगे सलमान खान, 'किक' के सीक्वल में आएंगे नजर
'पोन्नियिन सेलवन 2' के प्रचार के दौरान ऐश्वर्या ने दोनों फिल्म में अपने किरदार का एक ही नाम होने के बारे में बात की। उन्होंने इसे खूबसूरत इत्तेफाक बताया और कहा यह अद्भुत है कि ऐसा हुआ। ऐश्वर्या ने कहा, 'क्या संयोग है? यहां तक कि 'हम दिल दे चुके सनम' में 'नंदिनी' भी बहुत यादगार थीं। वह लोगों के दिलों में रहती हैं और मैं बहुत आभारी हूं कि मुझे 'नंदिनी' की भूमिका निभाने का मौका मिला। वह दर्शकों के लिए और निश्चित रूप से मेरे लिए भी खास बनी रहीं। मेरी वह फिल्म संजय लीला भंसाली जी के साथ थी।'
Filmy Wrap: अर्पिता को ट्रोल करने वालों पर भड़के आयुष और योद्धा की नई रिलीज डेट आई सामने, पढ़ें फिल्मी खबरें
ऐश्वर्या ने कहा, 'अब मणिरत्नम के साथ उन्हें 'पोन्नियिन सेलवन' में 'नंदिनी' का किरदार निभाने का मौका मिला। यह एक आशीर्वाद है कि उन्हें इतनी मजबूत महिला की भूमिका निभाने का अवसर मिला, जिसने कई महिलाओं के जीवन को छुआ। इसके लिए मैं बहुत आभारी हूं।' वहीं फिल्म की बात करें तो पिछले साल रिलीज हुई 'पोन्नियिन सेलवन' के पहले भाग ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। अब वहीं उसका दूसरा भाग भी दर्शकों का मनोरंजन करने के तैयार है। फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन 2' सिनेमाघरों में 28 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। ऐश्वर्या के साथ फिल्म में चियान विक्रम, कार्ति, जयराम रवि और तृष्णा कृष्णन जैसे कई मुख्य कलाकार हैं।
Shannon K: 'मैंने खुद को नुकसान पहुंचाया', ऑनलाइन ट्रोल्स के कारण डिप्रेशन का शिकार हुई थीं शैनन