फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aishwarya Rai Bachchan Or Madhuri Dixit? Who Will Fill Nargis Dutt Shoes In 'Raat Aur Din' Remake

नरगिस की फिल्म के रीमेक के लिए दावेदार बनी ऐश और माधुरी

Fri, 16 Jun 2017 03:57 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Fri, 16 Jun 2017 03:57 PM IST
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan Or Madhuri Dixit? Who Will Fill Nargis Dutt Shoes In 'Raat Aur Din' Remake
माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय बच्चन
अपने जमाने की मशहूर अदाकारा नरगिस दत्त बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। उनके जैसा न कोई हो पाया है और न कोई हो पाएगा लेकिन बॉलीवुड की दो हीरोइनें ये कोशिश जरूर कर सकती हैं। नरगिस की फिल्म 'रात और दिन' का रीमेक बनने जा रहा है जिसके लिए माधुरी और ऐश्वर्या, दोनों का नाम सामने आ रहा है।
विज्ञापन


वेबसाइट स्पॉटब्वॉय के अनुसार एक प्रोडक्शन हाउस ने इसका रीमेक बनाने का फैसला किया है। प्रोडक्शन हाउस ने डायरेक्टर के लिए अब्बास मस्तान को साइन भी कर लिया है। फिल्म शुरू तो हो जाए लेकिन पेंच हीरोइनों के नाम पर आकर अटक गया है। जहां प्रोडक्शन हाउस माधुरी को इस रोल में देखना चाहता है वहीं अब्बास-मस्तान की जोड़ी चाहती है कि ऐश्वर्या इस फिल्म का हिस्सा बनें। सूत्रों के अनुसार ऐश्वर्या लगभग इस रोल के लिए फाइनल हो गई हैं।
विज्ञापन


नरगिस की 'रात और दिन' साल 1967 में आई थी। इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसी शादीशुदा औरत का किरदार निभाया था जिसे मल्टीपल पर्सनैलिटी डिसऑर्डर था। इस फिल्म के लिए नरगिस की खूब तारीफ हुई थी और उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। अब ये देखना दिलचस्प होगा की ऐश्वर्या इस रोल के साथ न्याय कर पाती हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed