फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   aishwarya rai bachchan and anil kapoor starrer fanney khan shooting started

'फन्ने खां' की शूटिंग शुरू, फिर साथ आए ऐश-अनिल

Sun, 03 Sep 2017 12:59 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Sun, 03 Sep 2017 12:59 PM IST
विज्ञापन
aishwarya rai bachchan and anil kapoor starrer fanney khan shooting started
अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय और अनिल कपूर की आने वाली फिल्म 'फन्ने खां' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। कुछ ही देर पहले अनिल कपूर ने ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। अनिल कपूर ने फिल्म के क्लैप बोर्ड का फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'ये क्लैप एक नई शुरूआत है जो बहुत खास है।' 

विज्ञापन


फिल्म 'फन्ने खां' में अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर से साथ में नजर आने वाले हैं। करीब 17 साल बाद ये जोड़ी दोबारा धमाल मचाने के लिए तैयार है। साल 2000 में आई फिल्म 'हमारा दिल आपके पास है' और 1999 में आई फिल्म 'ताल' में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। 
विज्ञापन

 
पढ़ें- बेटी को गणेश पंडाल दिखाने के लिए अकेले ही घर से निकल पड़ीं ऐश्वर्या, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

 
फिल्म का प्रदर्शन भी जबरदस्त था। इससे पहले खबरे आ रही थीं कि इस फिल्म में ऐश्वर्या के साथ माधवन लीड रोल निभाते नजर आने वाले हैं। इसके लीड रोल के लिए राजकुमार राव का नाम भी सामने आ रहा था लेकिन अंत में अनिल कपूर के नाम पर ही मुहर लगी और फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। बताया जा रहा है कि फिल्म में दिव्या दत्त भी अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं। इससे पहले ऐश 'ऐ दिल है मुश्किल' में नजर आई थी।   

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed