{"_id":"594ce5af4f1c1b89738b4a56","slug":"aishwarya-rai-and-abhishek-bachchan-will-not-seen-together-in-gulab-jamun","type":"story","status":"publish","title_hn":"'गुलाब जामुन' में नहीं होगी ऐश्वर्या-अभिषेक की जोड़ी ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'गुलाब जामुन' में नहीं होगी ऐश्वर्या-अभिषेक की जोड़ी
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 23 Jun 2017 03:51 PM IST
विज्ञापन
ऐश्वर्या-अभिषेक की जोड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ कम ही देखने को मिलते हैं। फिल्म रावण के बाद ऐश्वर्या और अभिषेक ने कभी एक साथ काम नहीं किया। खबर आ रही थी कि ऐश्वर्या और अभिषेक फिल्म 'गुलाब जामुन' में साथ दिखाई देंगे लेकिन फिलहाल इनके फैंस को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
अभिषेक ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'फिल्म गुलाब जामुन में काम करने को लेकर ऐश्वर्या से बात की जा रही है।' लेकिन अब खबर ये आ रहीं है कि ऐश ने फिलहाल इस फिल्म के लिए मना कर दिया है क्योंकि उन्हें फिल्म में अपना रोल पंसद नहीं आया।
विज्ञापन
ऐश्वर्या ने इस फिल्म के बारे में कहा है कि स्क्रिप्ट में अगर थोड़े बदलाव किए जाते है तो ही वो इस फिल्म के बारे में सोच सकती हैं। वहीं ऐश्वर्या की दूसरी फिल्मों की बात करें तो उन्होंने राकेश ओम प्रकाश मेहरा की एक फिल्म साइन की है जिसमें उनके अपोजिट अभिनेता अनिल कपूर काम करेंगे। इसके अलावा ऐश मणिरत्नम की फिल्म भी साइन कर चुकी हैं।
विज्ञापन
बता दें कि बॉलीवुड का ये मशहूर कपल इन दिनों वेकेशन पर है। अभिषेक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसमें ऐश्वर्या और आराध्या झूले पर झूलते नजर आ रहे हैं। अभिषेक की खुशी का अंदाजा इस फोटो से लगाया जा सकता है जिसके कैप्शन में उन्होंने हैप्पीनेस लिखा है। पिछले काफी दिनों से ऐश्वर्या और अभिषेक अपनी बेटी के साथ टाइम स्पेंड नहीं कर पा रहे थे शायद इसी कारण दोनों कपल इन दिनों अपनी बेटी आराध्या के साथ अपना समय बिता रहे हैं।