अब बड़े पर्दे पर दिखेगी ‘द्रोणाचार्य’ की कहानी, एआई माइथोलॉजी फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज; चौंकाएंगे वीएफएक्स
Dronacharya Trailer Release: एआई द्वारा तैयार माइथोलॉजी फिल्म ‘द्रोणाचार्य’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। यहां देखिए कैसा है ट्रेलर…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौजूदा वक्त में पौराणिक कथाओं पर फिल्म बनाने का एक ट्रेंड सा चल रहा है। इसी क्रम में अब एक नई फिल्म आ रही है। यह गुरु द्रोणाचार्य पर आधारित फिल्म है, जिसका नाम ‘द्रोणाचार्य’ है। हालांकि, यह एक एआई फिल्म है। आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है।
ट्रेलर में क्या है?
एआई माइथोलॉजी फिल्म ‘द्रोणाचार्य’ ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। 2 मिनट 37 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत कुरुक्षेत्र से होती है, जहां श्रीकृष्ण शंखनाद के साथ युद्ध की शुरुआत करते हैं। ट्रेलर में महाभारत की कहानी देखने को मिलती है। ट्रेलर में महाभारत के प्रमुख पात्रों से परिचय कराया जाता है। ट्रेलर में कई शानदार सीन देखने को मिलते हैं, जो बेहतर वीएफएक्स का परिचय देते हैं। ट्रेलर में युद्ध के सीन देखने में आकर्षक लगते हैं, जो फिल्म को लेकर लोगों का उत्साह बढ़ाते हैं।
जून में रिलीज होगी फिल्म
ट्रेलर में गुरु द्रोणाचार्य और श्रीकृष्ण के बीच के संवाद भी देखने को मिलते हैं। इस ट्रेलर में द्रोणाचार्य के क्रोध और कुशलता से लेकर भीष्म पितामह और अर्जुन का युद्ध और शिखंडी समेत महाभारात के समय के कई घटनाक्रमों को दिखाया गया है। ट्रेलर में वीएफएक्स प्रभावित करते हैं। यह फिल्म जून में रिलीज होगी। हालांकि, अभी तक तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन मेकर्स ने अभी सिर्फ ये कंफर्म किया है कि फिल्म जून में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म का निर्माण विभु अग्रवाल और कन्हैया मित्तल ने मिलकर किया है। जबकि इसको प्रोड्यूस भारत नेक्स्ट जेन डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड ने किया है। फिल्म की कहानी श्वेता मिश्रा ने लिखी है।