{"_id":"698440f0735b826ad4006123","slug":"ahead-animal-international-release-ranbir-kapoor-revealed-connection-of-his-grandfather-raj-kapoor-from-japan-2026-02-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जापान में जल्द रिलीज होगी 'एनिमल', रणबीर ने बताया क्यों राज कपूर को था जापानी लोगों से लगाव","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जापान में जल्द रिलीज होगी 'एनिमल', रणबीर ने बताया क्यों राज कपूर को था जापानी लोगों से लगाव
Thu, 05 Feb 2026 12:51 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Published by: गोधूलि श्रीवास्तव
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:51 PM IST
सार
Ranbir kapoor animal release in japan: पिछले दिनों अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' जापानी भाषा में रिलीज हुई थी। अब रणबीर कपूर की 'एनिमल' भी जापान के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग पर एक्टर ने जापान के लोगों से अपने खास रिश्ते के बारे में बात की।
विज्ञापन
रणबीर कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम -@ranbir_kapoor 82
विस्तार
जापान के दर्शकों के बीच बॉलीवुड फिल्मों का क्रेज बढ़ता जा रहा है। वहीं फिल्म मेकर्स भी इसमें फायदा देखते हुए अपनी फिल्मों को वहां के सिनेमाघरों में उतारने की कोशिश में लगे हैं। कुछ समय पहले ही पुष्पा 'कुनरिन' रिलीज हुई है, और अब 'एनिमल' भी रिलीज होने वाली है। इसी मौके पर रणबीर कपूर ने अपने दादा राज कपूर के जापानी लोगों के साथ लगाव पर बात की। जानें क्या था राज कपूर का जापान से रिश्ता-
कपूर परिवार के साथ खास है जापान का रिश्ता
संदीप रेड्डी वंगा की फिल्म 'एनिमल' 13 फरवरी को जापान में रिलीज होने जा रही है। वहीं फिल्म की रिलीज से पहले इसका एक स्पेशल शो रखा गया। इसी मौके पर रणबीर कपूर ने दर्शकों को शुक्रिया कहा। यह भी बताया कि उनका जापानी लोगों के साथ एक खास रिश्ता है। रणबीर कपूर ने कहा, 'जापान से मेरा बहुत खास रिश्ता है। मेरे दादा और फिल्म अभिनेता राज कपूर का जापान और जापानी संस्कृति से गहरा जुड़ाव रहा है।' आगे एक्टर ने मशहूर गाने 'मेरा जूता है जापानी' के बारे में बात करते हुए बताया की कैसा राज कपूर का जापानी सभ्यता से काफी जुड़ाव रहा।

रणबीर कपूर,राज कपूर
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
बेटी राहा के साथ जापान घूमेंगे रणबीर
अपनी जापान विजिट के बारे में बात करते हुए रणबीर ने दोबारा जापान घूमने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने कहा, ' मेरी अब एक तीन साल की बेटी है। मैं उसे जापान दिखाने के लिए बेताब हूं।' उन्होंने फिल्मी दुनिया से परे जापान के साथ अपने अटूट जुड़ाव के बारे में बताया। साथ ही बोले कि वो अगली बार अपने परिवार के साथ वहां आएंगे।
कब शुरु होगी ‘एनिमल पार्क’ फिल्म की शूटिंग?
रणबीर कपूर ने पिछले दिनों अपनी फिल्म ‘एनिमल पार्क’ के बारे में भी चर्चा की थी। हाल ही में संदीप रेड्डी वांगा ने भी 'एनिमल' के पार्ट 2 ‘एनिमल पार्क’ के बारे में बताया कि इसकी शूटिंग अगले साल शुरू हो सकती है। इन दिनों वह अपनी एक फिल्म ‘स्पिरिट’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।