फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ahan Shetty Wants Niece Evaarah To Watch Border 2 He Told Why Father Suniel Shetty Not Watched It Yet

इस खास शख्स को ‘बॉर्डर 2’ दिखाना चाहते हैं अहान शेट्टी, बताया क्यों पिता ने अब तक नहीं देखी फिल्म

Fri, 30 Jan 2026 10:50 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 30 Jan 2026 10:50 PM IST
सार

Ahan Shetty On Border 2: ‘बॉर्डर 2’ की सफलता से फिल्म की पूरी कास्ट काफी उत्साहित है। अब अहान शेट्टी ने एक खास शख्स के फिल्म देखनी की इच्छा जताई है। जानिए कौन है वो शख्स…

विज्ञापन
Ahan Shetty Wants Niece Evaarah To Watch Border 2 He Told Why Father Suniel Shetty Not Watched It Yet
अहान शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम-@ahan.shetty

विस्तार

अहान शेट्टी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर चर्चाओं में हैं। अहान ने फिल्म में नौसेना अधिकारी महेंद्र एस रावत की भूमिका निभाई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई कर रही है और अहान के अभिनय को भी पसंद किया जा रहा है। फिल्म की सफलता के बीच अहान ने एक खास इंसान के फिल्म देखने की इच्छा जताई है।

विज्ञापन

भांजी को फिल्म दिखाना चाहते हैं अहान
जूम के साथ बातचीत के दौरान अहान शेट्टी ने इच्छा जताई कि वो चाहते हैं कि उनकी भांजी इवारा ‘बॉर्डर 2’ देखे। उन्होंने कहा कि इवारा अपने परिवार के सदस्यों को अभिनय करते देखना पसंद करेगी। उसके मामा फिल्म में हैं, वह इसे देखना चाहेगी ही। अथिया और राहुल चाहेंगे कि वह अपने दादा की फिल्में, अपनी कुछ फिल्में और मेरा काम देखे। वह अपने प्रियजनों को देखना चाहेगी। इसलिए मैं चाहता हूं कि जब वो सिनेमा को समझने वाली हो जाए, तो वह ‘बॉर्डर 2’ को जरूर देखे।

विज्ञापन

अथिया और केएल राहुल की बेटी हैं इवारा
इवारा अहान शेट्टी की बहन और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल की बेटी हैं। मार्च में वह एक साल की हो जाएंगी। अथिया खुद भी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वो ‘हीरो’ और ‘मुबारकां’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रही हैं। हालांकि, अब अथिया ने कुछ साल पहले अभिनय छोड़ दिया था। यह उनका स्वेच्छा से लिया गया फैसला था, जिसकी पुष्टि उनके सुपरस्टार पिता सुनील शेट्टी ने की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः क्या ‘मर्दानी 3’ की रिलीज के बाद ‘बॉर्डर 2’ के कलेक्शन पर पड़ा असर? जानिए आठवें दिन फिल्म की हुई कितनी कमाई

सुनील शेट्टी ने अभी तक नहीं देखी ‘बॉर्डर 2’
बातचीत के दौरान अहान ने आगे बताया कि पिता सुनील शेट्टी ने बॉक्स ऑफिस पर एक निश्चित कमाई होने तक 'बॉर्डर 2' न देखने का फैसला किया है। हालांकि वे प्रीमियर में मेरा हौसला बढ़ाने के लिए मौजूद थे, लेकिन बाकी फिल्म इंडस्ट्री और कलाकारों के साथ फिल्म देखने के लिए नहीं रुके। मां माना और बहनोई केएल राहुल 'बॉर्डर 2' देखकर भावुक हो गए थे। जबकि अथिया ने अपना टिकट बुक किया और पिछले रविवार को अकेले ही फिल्म देखी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed