{"_id":"5bbf0e82867a55285636d858","slug":"ahan-shetty-debut-in-bollywood-with-telugu-blockbuster-rx100-film-remake","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेगा सुनील शेट्टी का बेटा, साउथ में यह फिल्म मचा चुकी है तहलका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेगा सुनील शेट्टी का बेटा, साउथ में यह फिल्म मचा चुकी है तहलका
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 11 Oct 2018 02:23 PM IST
विज्ञापन
ahan shetty
बीते कुछ दिनों से लगातार इस बात की सुगबुगाहट थी कि सुनील शेट्टी का बेटा अहान शेट्टी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म का नाम सामने नहीं आया था। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि अहान तेलुगु फिल्म के हिंदी रीमेक से अपने बॉलीवुड सफर की शुरुआत करेंगे।
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। तरण आदर्श ने लिखा - 'साजिद नाडियाडवाला सुनील शेट्टी के बेटे अहान को लांच करेंगे। अहान तेलुगु फिल्म आरएक्स 100 के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे।'
इससे पहले साजिद नाडियाडवाला साल 2014 में टाइगर श्रॉफ को 'हीरोपंती' फिल्म से लांच कर चुके हैं। अहान को लांच करने को लेकर हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए साजिद ने कहा - 'तेलुगु फिल्म आरएक्स 100 राइट्स ले लिए हैं। यह फिल्म मई 2019 में रिलीज होगी।' दिलचस्प बात यह है कि सुनील शेट्टी को भी साल 1995 में 'वक्त हमारा है' फिल्म से साजिद ने लांच किया था और अब उनके बेटे अहान को भी वहीं लांच करने वाले हैं।
तेलुगु फिल्म 'आरएक्स 100' की बात करें तो यह फिल्म गांव के एक लड़के शिवा पर आधारित है। शिवा को इंदू नाम की लड़की से प्यार हो जाता है। इस फिल्म को अजय भूपति ने डायरेक्ट किया था।
कुछ दिन पहले अहान के बारे में बात करते हुुए सुनील शेट्टी ने कहा था - 'अहान एक्टिंग के मामले में मुझसे ज्यादा अच्छा है। इस वजह से मैं तुलना को लेकर बिल्कुल भी परेशान नहीं हूं। अगर लोग उसे पसंद करते हैं तो निश्चित ही लक उसके साथ है। अहान प्रतिभावान है और तैयार भी है।'

IT'S OFFICIAL... Sajid Nadiadwala to launch Suniel Shetty's son Ahan as an actor... An official remake of #Telugu hit #RX100... Await more details! pic.twitter.com/Tl73VAOGk1
विज्ञापन विज्ञापन— taran adarsh (@taran_adarsh) October 11, 2018