फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ahaan Panday To Play Gangster In Ali Abbas Zafar Next Details Inside

Ahaan Panday: अली अब्बास जफर की फिल्म में कैसी भूमिका निभाएंगे अहान पांडे? जानें पूरी डिटेल

Mon, 13 Apr 2026 08:40 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Mon, 13 Apr 2026 08:40 PM IST
सार

Ahaan Panday Next Film: 'सैयारा' फिल्म से शानदार शुरुआत करने के बाद, अहान पांडे अब अली अब्बास जफर की अगली फिल्म में पूरी तरह अलग भूमिका में नजर आने वाले हैं। जानिए अली की इस फिल्म में अहान किस तरह की भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन
Ahaan Panday To Play Gangster In Ali Abbas Zafar Next Details Inside
अहान पांडे - फोटो : X

विस्तार

'सैयारा' के बाद अहान पांडे निर्माता और निर्देशक अली अब्बास जफर की फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म से अहान पांडे का लुक कुछ ही दिन पहले ही जारी किया गया था। लेकिन क्या आप जानते हैं अली की इस फिल्म में अहान किस तरह की भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन

रोमांटिक फिल्म के बाद किस तरह का रोल निभाएंगे अहान
वैरायटी इंडिया के अनुसार, 'सैयारा' में एक प्रेमी लड़के का रोल करने वाले अहान अब अपनी इस नई फिल्म में एक गैंगस्टर का किरदार निभाएंगे। यह उनके लिए एक नया और बिल्कुल अलग रोल होगा, जिसे देखना उनके फैंस के लिए बड़ा सरप्राइजिंग होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

किरदार के लिए ट्रेनिंग ले रहे हैं अहान
अहान ने इस सख्त और बेबाक किरदार को अच्छे से निभाने के लिए जमकर ट्रेनिंग ले रहे हैं। इस फिल्म में जिमी शेरगिल भी महत्वपूर्ण भूमिका में होंगे। यह लगभग 20 साल बाद जिमी शेरगिल का यशराज फिल्म्स के साथ दोबारा काम होगा।

विज्ञापन

कब शुरू हुई फिल्म की शूटिंग
अहान और अली की इस फिल्म की शूटिंग 3 अप्रैल को मुंबई में शुरू हो चुकी है। फिल्म का अगला शेड्यूल लंदन में शूट होने वाला है। पूरी फिल्म को 2027 की शुरुआत तक पूरा करने का प्लान है।

अहान के अभिनय के लेकर अली की राय
निर्देशक अली अब्बास जफर ने कहा कि उन्हें अहान की सबसे अच्छी बात उनकी ईमानदारी लगती है। उन्होंने कहा, 'आजकल हर चीज दिखावटी लगती है, लेकिन अहान अपने अभिनय में पुराने जमाने की सच्चाई लाते हैं। वे रोमांटिक हीरो जैसे लगते हैं। कैमरा उनकी इस सच्चाई को अच्छे से पकड़ लेता है। स्क्रीन पर नकली कमजोरी का अभिनय नहीं चलता और अहान इसमें बिल्कुल सच्चे दिखते हैं।'

कौन सी चीजें अहान को बनाती हैं खास
अली अब्बास जफर का कहना है कि अहान दर्शकों को इसलिए पसंद आए क्योंकि वे किसी को प्रभावित करने की कोशिश नहीं करते। वे बस अपने किरदार में पूरी तरह डूबे जाते हैं। उनमें कोमलता और ताकत दोनों हैं। यही बैलेंस उन्हें खास बनाता है, खासकर लव स्टोरी फिल्मों में। अली को पूरा यकीन है कि अहान उन चुनिंदा रोमांटिक हीरो में से एक बन सकते हैं, जिन्हें फिल्म खत्म होने के बहुत समय बाद भी लोग याद रखते हैं।

अली और अहान की फिल्म के बारे में जानकारी
अली अब्बास जफर की इस आगामी फिल्म में अहान पांडे के साथ मुख्य भूमिका में शरवरी वाघ नजर आ सकती हैं। अनुराग कश्यप की फिल्म 'निशांची' से डेब्यू करने वाले ऐश्वर्या ठाकरे इस फिल्म में खलनायक का रोल कर सकते हैं।


यह भी पढ़ें: Bhooth Bangla: 'भूत बंगला' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, मिला U/A सर्टिफिकेट; फिल्म से कटा इतने मिनट का सीन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed