{"_id":"5b3f5c164f1c1b0a278b4cf4","slug":"after-varun-and-alia-aditya-roy-kapur-injured-on-the-sets-of-kalank","type":"story","status":"publish","title_hn":"करण जौहर की इस फिल्म के सेट पर लगा 'कलंक', वरुण-आलिया के बाद घायल हुए आदित्य रॉय कपूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करण जौहर की इस फिल्म के सेट पर लगा 'कलंक', वरुण-आलिया के बाद घायल हुए आदित्य रॉय कपूर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 06 Jul 2018 05:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करण जौहर की फिल्म कलंक की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है लेकिन कलंक के सेट पर लगता है कुछ कलंक लग गया है तभी तो एक के बाद एक एक्टर्स के घायल होने की खबरें सेट से सामने आती हैं। पिछले दिनों वरुण धवन के बांह में शूटिंग के दौरान चोट लगने की खबर सुनी थी। इसके बाद आलिया भट्ट के भी घायल होने की खबर आई अब इसके बाद एक ऐसी ही खबर फिर सामने आई है।
दरअसल फिल्म में सोनाक्षी सिंहा के साथ रोमांस करने वाले एक्टर आदित्य रॉय कपूर सेट पर घायल हो गए हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने बताया, फिल्म की शूटिंग हो रही थी और आदित्य को एक मुश्किल एक्शन सीन फिल्माना था। अचानक वो अपनी पकड़ ढीली कर बैठै और फिसल गए। इसके बाद उन्हें जबड़े में चोट लगी है और एक दांत टूट गया है। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर्स ने इसके बाद उन्हें 6-7 दिन के आराम की सलाह दी है।
इस फिल्म में आलिया वरुण के अलावा आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा को भी कास्ट किया गया है। खबरों की मानें तो ‘कलंक’ में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित भी नजर आएंगे। माता-पिता के किरदार में नजर आएंगे। जबकि आदित्य और वरुण फिल्म में सौतेले भाईयों की भूमिका में दिखेंगे।
विज्ञापन
आपको बता दें कि फिल्म 'कलंक' में वरुण आलिया भट्ट के साथ चौथी बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। दोनों ने 2012 में आई फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। कलंक में वरुण धवन और आलिया भट्ट के अलावा संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की जोड़ी भी 21 साल बाद साथ वापसी कर रही है।
याद दिला दें, दोनों कलाकारों को 'साजन’, 'खलनायक' और 'थानेदार' जैसी फिल्मों के लिए आज भी याद किया जाता है। इस फिल्म में सबसे पहले श्रीदेवी को कास्ट किया गया था लेकिन फरवरी में श्रीदेवी की अचानक मृत्यु ने पूरे बॉलीवुड को सदमे में डाल दिया। श्रीदेवी के जाने के बाद माधुरी दीक्षित को इस फिल्म में कास्ट किया गया। इस फिल्म के जरिए करण जौहर श्रीदेवी को श्रद्धांजलि भी देना चाहते हैं।