फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   After Tiger Zinda Hai, Salman Khan & Katrina Kaif To Be Seen In Dhoom 4

'धूम 4' में दिखेगी सलमान और कैट की जोड़ी

Sat, 01 Apr 2017 12:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Sat, 01 Apr 2017 12:10 PM IST
विज्ञापन
After Tiger Zinda Hai, Salman Khan & Katrina Kaif To Be Seen In Dhoom 4
धूम 4 में दिखेंगे सलमान?
सलमान खान फिलहाल कटरीना कैफ के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग कर रहे हैं। उनके फैंस काफी वक्त से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। अब सुनने में आ रहा है कि दोनों एक बार फिर साथ दिख सकते हैं। खबरें हैं कि दोनों यशराज बैनर की 'धूम' सीरीज के अगले पार्ट में दिखेंगे।
विज्ञापन


वेब पोर्टल बॉलीवुड लाइफ के अनुसार दोनों ने ही 'धूम 4' साइन कर ली है। वैसे काफी समय से खबरें आ रही थीं कि यशराज बैनर 'धूम' के अगले पार्ट में सलमान खान को साइन करना चाहता है लेकिन सलमान का इसपर कोई जवाब नहीं आया था। लेकिन अब लगता है कि सलमान ने कॉन के रोल के लिए हामी भर दी है।
विज्ञापन


और तो और कटरीना भी इस फिल्म का हिस्सा होंगी। कटरीना 'धूम 3' में आमिर खान के दिख चुकी हैं। फिल्म में इन दोनों के अलावा अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा भी होंगे। इससे पहले फिल्म की सीरीज में जॉन अब्राहम, ऋतिक रोशन और आमिर खान मेन लीड प्ले कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगता है सलमान खान इस वक्त यशराज बैनर के फेवरेट बन गए हैं। सलमान ने इस बैनर के साथ कई फिल्में की हैं और सभी ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की है। पिछले साल अनुष्का के साथ आई उनका 'सुल्तान' ने तो साल के सभी रिकॉर्ड तोड़ डाले थे। 'टाइगर जिंदा है' का निर्माण भी यशराज ही कर रहा है। इसे देख कर लगता है कि वो सलमान के पॉपुलेरिटी को अच्छे से कैश करना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed