{"_id":"5b03c9504f1c1b894c8b65a2","slug":"after-student-of-the-year-2-tara-sutaria-will-seen-in-arjun-reddy-with-shahid-kapoor","type":"story","status":"publish","title_hn":"तारा सुतारिया को पहली फिल्म रिलीज होने से पहले मिली दूसरी फिल्म, शाहिद कपूर के साथ करेंगी रोमांस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तारा सुतारिया को पहली फिल्म रिलीज होने से पहले मिली दूसरी फिल्म, शाहिद कपूर के साथ करेंगी रोमांस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 22 May 2018 01:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अपकमिंग एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपनी डेब्यू फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में तारा के साथ टाइगर श्रॉफ और अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' का देहरादून शेड्यूल पूरा कर लिया गया है। फिल्म की रिलीज से पहले तारा सुतारिया को एक और फिल्म हाथ लग गई है।
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो तारा सुतारिया फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के बाद शाहिद कपूर की फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' में नजर आएंगी। फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' पिछले साल आई साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा की फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का ही रीमेक होगी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में शाहिद कपूर का किरदार थोड़ा छोटा हो सकता है। फिल्म में तारा सुतारिया मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
अपनी पहली फिल्म की रिलीज से पहले तारा सुतारिया को दूसरी फिल्म मिलना उनके लिए किसी बड़ी कामियाबी से कम नहीं है। फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' की शूटिंग अगले साल तक शुरू कर दी जाएगी। बात करें 'अर्जुन रेड्डी' के ओरिजिनल वर्जन यानी विजय देवरकोंडा की फिल्म की तो इस फिल्म की कहानी एक मेडिकल स्टूडेंट के आसपास घूमती है। फिल्म में शानदार एक्शन दर्शकों का दिल जीत लेता है। यह फिल्म पिछले साल की सुपरहिट फिल्मों में से एक हैं।