फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   After Sikandar Trailer Launch Event Salman Khan Leave Mumbai With Close Friend Lulia Vantur

Salman Khan: ‘सिकंदर’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के बाद कहां चले सलमान? एयरपोर्ट पर साथ नजर आईं खास दोस्त

Mon, 24 Mar 2025 12:33 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 24 Mar 2025 12:33 AM IST
सार

सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का धमाकेदार ट्रेलर 23 मार्च को रिलीज हुआ। इसके बाद अभिनेता ट्रेलर लॉन्च इवेंट में भी नजर आए। इवेंट खत्म होने के बाद सलमान खान को मुंबई से बाहर जाते हुए देखा गया। सलमान खान कहां जा रहे हैं? भाईजान के साथ उनकी एक खास दोस्त भी नजर आईं। 

विज्ञापन
After Sikandar Trailer Launch Event Salman Khan Leave Mumbai With Close Friend Lulia Vantur
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan

विस्तार

फिल्म ‘सिकंदर’ का ट्रेलर रिलीज हुआ तो भाईजान यानी सलमान खान के फैंस की खुशी का ठिकाना ना रहा। एक्शन, दमदार डायलॉग ने दर्शकों का दिल जीत लिया। सलमान फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में भी मीडिया से मुखातिब हुए। बाद में अभिनेता को छुट्टी पर जाते हुए देखा गया। 

विज्ञापन

इस शहर में देखे गए सलमान 
सलमान खास को प्राइवेट प्लेन से मुंबई से जामनगर जाते हुए देखा गया। बाद में जामनगर (गुजरात) से भी सलमान के वीडियो सामने आए। ये सभी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। जामनगर में हर उम्र के फैंस अभिनेता से मिलते नजर आए। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Sikandar Trailer: ट्रेलर देख फैंस बोले-तूफान के लिए तैयार रहें, यूजर्स ने सलमान के इमोशन का उड़ाया मजाक 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

After Sikandar Trailer Launch Event Salman Khan Leave Mumbai With Close Friend Lulia Vantur
यूलिया वंतूर - फोटो : इंस्टाग्राम@vanturiulia

ये खास दोस्त भी साथ दिखीं 
सलमान खान जामनगर अकेले नहीं पहुंचे हैं। वायरल वीडियो में उनके साथ करीबी दोस्त यूलिया वंतूर भी दिख रही हैं। यूलिया, सलमान खान के फैमिली फंक्शन में अकसर शामिल होती हैं। सलमान के जन्मदिन पर भी वह नजर आईं। अभिनेता ने अपना जन्मदिन कुछ महीने पहले जामनगर में ही परिवार संग मनाया था।

ये खबर भी पढ़ें:Salman Khan: 89 साल के पिता को सहारा देते दिखे सलमान खान, वीडियो ने जीता फैंस का दिल  

फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आएंगे ये कलाकार 
सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ में रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, सत्यराज और किशोर भी नजर आएंगे। ये सभी दक्षिण भारतीय फिल्मों के चर्चित कलाकार हैं। फिल्म में प्रतीक बब्बर भी हैं, जो नकारात्मक भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म ईद के खास मौके पर रिलीज हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed