फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   After Shahrukh Khan and Aamir Khan Vicky Kaushal name finalize for Rakesh Sharma biopic

राकेश शर्मा की बायोपिक में नजर आएंगे विक्की कौशल, आमिर-शाहरुख पहले कर चुके हैं किनारा

Sat, 23 Feb 2019 06:08 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 23 Feb 2019 06:08 PM IST
विज्ञापन
After Shahrukh Khan and Aamir Khan Vicky Kaushal name finalize for Rakesh Sharma biopic
vicky kaushal - फोटो : file photo
देखा जाए तो इस साल की शुरुआत ही बायोपिक फिल्मों से हुई थी, साल के शुरुआत में ही फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' (The Accidental Prime Ministe) आ गई थी, जिसके बाद 'मणिकर्णिका' और 'ठाकरे' ने बायोपिक फिल्मों की कमान संभाली। इसके अलावा इस साल कई और बायोपिक की घोषणा की जा चुकी है जैसे 'सुपर 30', 'गुंजन सक्सेना की बायोपिक, शकीला आदी। इन्हीं बायोपिक की घोषणा के समय एक और बायोपिक की घोषणा की गई थी। यह बायोपिक भारत के पहले एस्ट्रोनॉट राकेश शर्मा (Rakesh Sharma) पर बनाई जाएगी। 
विज्ञापन


दरअसल, इस फिल्म को सिद्धार्थ रॉय कपूर और रॉनी स्क्रूवाला बना रहे हैं। इस फिल्म का नाम घोषणा के वक्त सल्यूट रखा गया था, जिसके बाद खबरें आईं थी कि, इस फिल्म का नाम 'सारे जहां से अच्छा' रख दिया गया है। उसी घोषणा के समय ऐसी भी खबरें आईं थी कि इस फिल्म में शाहरुख खान या आमिर खान नजर आएंगे, पर दोनों ने ही अपनी अपनी फिल्में फ्लॉप हो जाने के बाद इस प्रोजेक्ट से किनारा कर लिया था। जिसके बाद कई बार फिल्म के लिए राज कुमार राव और आयुष्मान खुराना का नाम भी सामने आया था। 
विज्ञापन


लेकिन सूत्रों की मानें तो इस फिल्म के लिए प्रोड्यूसरों ने विक्की कौशल (Vicky Kaushal) को लॉक कर दिया है। विक्की हाल ही में आईं अपनी फिल्म्स 'उरी', 'राजी', और 'संजू' से अपने अभिनय की कला को दर्शकों और फिल्म निर्माताओं को अच्छी तरह साबित कर चुके हैं, और उरी के 100 करोड़ी क्लब में शामिल होने के बाद से, इनसे काफी उम्मीदें भी लगाई जा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed