फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   After sexual harassment allegation on Sajid Khan director Sajid Farhad will direct Housefull 4 film

यौन शोषण का आरोप लगते ही साजिद खान ने छोड़ दी थी 'हाउसफुल 4', अब इस डायरेक्टर ने संभाली कमान

Sat, 13 Oct 2018 04:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 13 Oct 2018 04:27 PM IST
विज्ञापन
After sexual harassment allegation on Sajid Khan director Sajid Farhad will direct Housefull 4 film
sajid khan

फिल्म डायरेक्टर साजिद खान पर #Metoo कैंपेन के तहत दो एक्ट्रेस सलोनी चोपड़ा, रेचेल के अलावा पत्रकार ने भी यौन शोषण का आरोप लगाया है। इन आरोपों के बाद साजिद खान की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही थी जिसके बाद साजिद ने खुद ही 'हाउसफुल 4' की शूटिंग बीच में ही छोड़ फिल्म से किनारा कर लिया। वहीं अब ऐसी खबरें आर रही हैं कि इस फिल्म के लिए दूसरे डायरेक्टर को कास्ट कर लिया गया है।

विज्ञापन


बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक 'हाउसफुल 4' फिल्म को अब साजिद-फरहद की जोड़ी डायरेक्ट करेगी। इन दोनों की जोड़ी इससे पहले 'बोल बच्चन', 'गॉड तुसी ग्रेट हो' और 'हाउसफुल' फिल्म की तीसरी सीरीज डायरेक्ट कर चुकी है।

विज्ञापन

After sexual harassment allegation on Sajid Khan director Sajid Farhad will direct Housefull 4 film
sajid farhad

साजिद खान पर आरोप लगते ही उनकी बहन फरहा खान का बयान सामने आया। फरहा खान ने ट्वीट किया - 'मैं बता नहीं सकती इन चीजों से मेरे परिवार की क्या हालत है। हमें बहुत मुश्किल मुद्दे पर काम करने की जरूरत है। अगर मेरे भाई ने कुछ ऐसा किया है तो उसे इसकी सजा भुगतनी पड़ेगी। मैं इस तरह की किसी भी घटना का समर्थन नहीं करती हूं। मैं पीड़ित महिलाओं के साथ हूं।'

रैचल ने 2014 में फिल्म 'उंगली' में इमरान हाशमी के साथ काम किया था। उन्होंने अपने टि्वटर अकाउंट पर बताया कि जब वो पहली बार साजिद खान से मिली थीं तो उन्होंने कपड़े उतारने के लिए कहा था । उन्होंने लिखा, 'मुझे तुम्हारे ऊपर पूरा विश्वास है सलोनी चोपड़ा। मुझे 'हमशकल्स' के लिए मेरी एजेंसी ने साजिद खान से मिलने के लिए कहा था।'

रैचल ने आगे कहा - 'एजेंसी ने जब मुझसे साजिद से मिलने के लिए कहा, उसी के 5 मिनट के अंदर साजिद का कॉल आ गया और उन्होंने मिलने के लिए इस्कॉन जुहू के सामने वाले घर पर बुलाया। मैंने कहा भी कि मैं घर पर मिलने में कंफर्टेबल नहीं हूं। उन्होंने कहा कि चिंता मत करो मैं अपनी मां के साथ रहता हूं और वो भी वहीं रहेंगी। साजिद एक्सरसाइज कर रहे थे ।इसके बाद वो मेरे पास आए और ब्रेस्ट के बारे में बात करने लगे।'

 

विज्ञापन

रैचल के से पहले सलोनी चोपड़ा ने साजिद पर गंभीर आरोप लगाए थे। सलोनी ने बताया कि वो इंटरव्यू देने के लिए साजिद के पास गई थीं । उन्होंने कई उल्टे-पुल्टे सवाल किए । जैसे आप मास्टबेट करती हैं या नहीं और अगर करती हैं तो दिन में कितनी बार करती हैं? इसके बाद साजिद उनसे ऐसे ही सवाल करते रहे लेकिन आखिरकार उन्हें ये जॉब मिल गई। जॉब के दौरान भी साजिद रात में कॉल कर उन्हें परेशान करते थे। वहीं बात की जाए जानी-मानी जर्नलिस्ट करिश्मा की तो उन्होंने बताया कि जब वह साजिद का इंटरव्यू लेने गई थीं तो वो पूरे समय अपने प्राइवेट पार्ट की बातें करते रहे ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed