{"_id":"5b475d754f1c1b3d5e8b52df","slug":"after-sanju-sanjay-dutt-autobiography-to-launch-in-2019-on-his-birthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"'संजू' के बाद संजय दत्त राजू हिरानी को देंगे और 'मसाला', लिखेंगे एक और आत्मकथा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'संजू' के बाद संजय दत्त राजू हिरानी को देंगे और 'मसाला', लिखेंगे एक और आत्मकथा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 12 Jul 2018 07:54 PM IST
विज्ञापन
sanjay dutt
संजय दत्त ने एक अंग्रेजी प्रकाशक के साथ आत्मकथा लिखने का अनुबंध कर लिया है। फिल्म 'संजू' हिट होने के बाद यह खबर आई है। संजय अगले साल 29 जुलाई को 60 साल के हो जाएंगे और इस मौके पर आत्मकथा रिलीज की जाएगी।
विज्ञापन
'संजू' के जीवन की कुछ घटनाओं पर आधारित निर्देशक राजू हिरानी की फिल्म सिनेमाघरों में लगी है जबकि कुछ महीनों पहले एक अन्य प्रकाशक उनकी अनाधिकृत जीवनी बाजार में लाया था, जिस पर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
तब संजय ने कहा था कि वह खुद अपनी जिंदगी की कहानी लिखना चाहते हैं। बशर्ते अच्छा प्रकाशक मिले। फिलहाल पता नहीं चल सका है कि संजय और प्रकाशक के बीच कैसी डील हुई है। संजय को आत्मकथा लिखने के बदले कितना धन मिलेगा।
विज्ञापन