फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   After marriage Kiara Advani is gearing up to celebrate her first Christmas with husband Sidharth Malhotra

Kiara Advani: शादी के बाद सिद्धार्थ के साथ पहला क्रिसमस मनाएंगी कियारा, सोशल मीडिया पर दिखाई तैयारी

Sun, 10 Dec 2023 02:20 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 10 Dec 2023 02:20 PM IST
सार

हाल ही में कियारा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक स्टोरी साझा किया। जिसमें हम देख सकते हैं कि उन्होंने अपनी बालकनी के सामने क्रिसमस ट्री लगाया है। 

विज्ञापन
After marriage Kiara Advani is gearing up to celebrate her first Christmas with husband Sidharth Malhotra
कियारा और सिद्धार्थ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री कियारा आडवाणी जब से 'कॉफी विद करण' में आयीं हैं तब से वो लगातार चर्चा में हैं। शो के एपिसोड में उन्होंने बताया था कि कैसे उन्हें सिद्धार्थ मल्होत्रा ने रोम में शादी के लिए प्रपोज किया था। सिद्धार्थ और कियारा के चाहने वाले उनकी प्रेम कहानी से जुड़ी हर खबर में दिलचस्पी रखते हैं। कियारा भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं करती हैं। इसी साल सात फरवरी को उन्होंने राजस्थान के सूर्यगढ़ महल में बेहद नजदीकी रिश्तेदारों की मौजूदगी में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शादी रचाई थी। उनकी शादी की तस्वीर इंस्टाग्राम पर उनके किए सभी पोस्ट में सबसे ज्यादा वायरल हुई थी। कियारा अपनी जिंदगी से जुड़ी हर अपडेट को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया साइट से कियारा साझा करती रहती हैं। 

विज्ञापन

Farhan Akhtar: दिल चाहता है के 23 साल बाद गोवा के चपोरा किला पहुंचे फरहान, बोले- 'कुछ जगह जादुई होती हैं'

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर साझा किया अपडेट

आपको बता दें हाल ही में कियारा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक स्टोरी साझा किया। जिसमें हम देख सकते हैं कि उन्होंने अपनी बालकनी के सामने क्रिसमस ट्री लगाया है। क्रिसमस ट्री पर उन्होंने सांता-क्लॉज के अलावा तरह-तरह के फूल, डेकोरेटिव लाइट्स और बूट्स टांगे हैं। कियारा के फैंस को उनका ये ट्री बेहद पसंद आ रहा है। कियारा ने एक अंग्रेजी गाना 'its t’s Beginning to Look a Lot Like Christmas' को भी फोटो के साथ जोड़ा है। अब उनके फॉलोवर्स एक्ससाइटेड हैं ये जानने के लिए कि आगे और क्या-क्या करेंगी कियारा अपनी शादी के बाद आने वाले इस पहले क्रिसमस पर। 

इन फिल्मों में आएंगी नजर

वैसे अगर कियारा के वर्क फ्रंट की बता करें तो उनकी पिछली फिल्म 'सत्य प्रेम की कथा' को काफी सराहा गया था।  भूल भुलैया के बाद इस फिल्म में भी कार्तिक आर्यन संग उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। अब अगले वे साल साउथ के स्टार राम चरण के साथ उनकी फिल्म 'गेम चेंजर' में नजर आने वाली हैं। कहा ये भी जा रहा है कि कियारा को 'डॉन 3' में भी दिखाई देंगी।
Animal: 'एनिमल' की सफलता के बाद तृप्ति डिमरी की लोकप्रियता में हुआ बड़ा इजाफा, सादगी से लूटा फैंस का दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed