Archana Kavi: मलयालम अभिनेत्री के साथ अभद्रता करना पुलिसकर्मी को पड़ा भारी, शुरू हुई आंतरिक जांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसिद्ध मलयालम अभिनेत्री और टीवी होस्ट अर्चना कवि ने पुलिस पर उनके साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिसकर्मी को आंतरिक जांच का सामना करना पड़ा रहा है। घटना के समय अभिनेत्री ऑटो से अपनी महिला दोस्त और परिवार के साथ में वापस घर लौट रही थीं।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच पहले ही शुरू कर दी गई है। अभिनेत्री और पुलिसकर्मी दोनों के बयान भी लिए गए हैं। उन्होंने कहा, 'घटना तब हुई जब पुलिसकर्मी रात्रि गश्त में लगा हुआ था। इस दौरान वह अभिनेत्री को पहचान नहीं पाया क्योंकि उन्होंने फेस मास्क पहना हुआ था।' यह घटना तब सामने आई जब अर्चना कवि ने पुलिस के साथ हुए अपने बुरे अनुभव को सोशल मीडिया पर साझा किया। अभिनेत्री ने कहा कि पुलिसकर्मी बेहद असभ्य थे और वह सुरक्षित महसूस नहीं कर रही थीं।

कोच्ची के डिप्टी कमिश्नर वी यू कुरियाकोस ने कहा कि कानून लागू करने वालों से इस तरह का अभद्र व्यवहार चाहे किसी सेलेब्रिटी के साथ हो या फिर आम इंसान के साथ बिलकुल स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा, 'मैंने इस मामले में महिला और पुलिसकर्मी दोनों पक्षों को सुना है। अभिनेत्री आम तौर पर पुलिस के लिए अच्छी राय रखती हैं, लेकिन इस घटना ने उन्हें दुखी कर दिया है।
इसके आगे उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी का मकसद उन्हें चोट पहुंचाना नहीं था। वह केवल गश्त के दौरान जानकारी ले रहा था। पुलिसकर्मी को फिर से तलब किया जाएगा और यदि आवश्यक हुआ तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी।