फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   After four years of marriage Aditya Seal and Anushka Ranjan announced the good news with adorable pictures

Good News: शादी के चार साल बाद मां बनेंगी अनुष्का रंजन, आदित्य सील ने शेयर की तस्वीरें; कई सेलेब्स ने दी बधाई

Fri, 29 May 2026 02:49 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Fri, 29 May 2026 02:49 PM IST
सार

Aditya Seal Anushka Ranjan Announce First Pregnancy: शादी के चार साल बाद आदित्य सील और अनुष्का रंजन माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर प्यारी तस्वीरों के साथ इस खुशखबरी की घोषणा की है।

विज्ञापन
After four years of marriage Aditya Seal and Anushka Ranjan announced the good news with adorable pictures
आदित्य सील और अनुष्का रंजन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर कपल आदित्य सील और अनुष्का रंजन माता-पिता बनने वाले हैं। शादी के चार साल बाद आदित्य सील और अनुष्का रंजन के घर नन्हा मेहमान आने वाला है। इस जोड़े ने सोशल मीडिया पर बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर करके फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की है।
विज्ञापन

After four years of marriage Aditya Seal and Anushka Ranjan announced the good news with adorable pictures
आदित्य सील और अनुष्का रंजन - फोटो : इंस्टाग्राम

माता-पिता बनने वाले हैं आदित्य और अनुष्का
आदित्य सील और अनुष्का रंजन ने आज इंस्टाग्राम पर मैटरनिटी शूट की कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ दोनों ने फैंस के साथ खास अंदज में इस खुशखबरी को शेयर किया है। इन तस्वीरों में दोनों काले रंग के कपड़ों में बेहद खुश नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

After four years of marriage Aditya Seal and Anushka Ranjan announced the good news with adorable pictures
आदित्य सील और अनुष्का रंजन - फोटो : इंस्टाग्राम

खास अंदाज में शेयर की गुड न्यूज
आदित्य की टी-शर्ट पर 'बाप' लिखा दिखाई दे रहा है। वहीं अनुष्का रंजन ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दोनों की ये तस्वीरें उनके फैंस और सेलेब्स को बेहद पसंद आ रही हैं। कपल ने माता-पिता बनने की घोषणा करके सभी फैंस का दिल जीत लिया है। इस खुशखबरी पर कई सेलेब्स और फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन

After four years of marriage Aditya Seal and Anushka Ranjan announced the good news with adorable pictures
आदित्य सील और अनुष्का रंजन - फोटो : इंस्टाग्राम

कैप्शन में लिखा खास संदेश
आदित्य सील और अनुष्का रंजन ने अपनी इन शानदार तस्वीरों के साथ एक प्यारा सा संदेश भी लिखा है। आदित्य सील और अनुष्का रंजन ने लिखा, 'मैंने सौ साल इंतजार किया है, लेकिन तुम्हारे लिए दस लाख साल और इंतजार कर सकता हूं। मुझे इस बात का अंदाजा नहीं था कि तुम्हारा होना मेरे लिए कितना बड़ा सौभाग्य साबित होगा।'

सेलेब्स और फैंस ने दी बधाई
जैसे ही कपल ने यह गुड न्यूज सोशल मीडिया पर शेयर की, बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस ने उन्हें बधाइयां देना शुरू कर दिया। अनन्या पांडे, मौनी रॉय, भूमि पेडनेकर, सोनाक्षी सिन्हा, वाणी कपूर और मनीष मल्होत्रा जैसे कई बड़े कलाकारों के अलावा फैंस ने भी सोशल मीडिया पर इस जोड़े को माता-पिता बनने की ढेरों शुभकामनाएं और प्यार दिया।

View this post on Instagram

A post shared by Aditya Seal (@adityaseal)


कैसी है दोनों की लव स्टोरी?
आदित्य सील और अनुष्का रंजन की पहली मुलाकात अनुष्का के परिवार के एक फंक्शन में हुई थी। शुरुआत थोड़ी अजीब थी, लेकिन धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई। लगभग 4 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, आदित्य ने पेरिस में अनुष्का के जन्मदिन पर उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था। दोनों ने 21 नवंबर, 2021 को मुंबई में धूमधाम से शादी की थी। आदित्य सील को हाल ही में अक्षय कुमार और तापसी पन्नू की फिल्म 'खेल खेल में' में देखा गया था।


यह भी पढ़ें: भोजपुरी की सबसे महंगी अभिनेत्री कौन? अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे में से किसकी नेटवर्थ है सबसे ज्यादा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed