फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   After Deepika Rejects Film, Anushka Might Play Shahrukh Khan's Love Interest In Anand L Rai's Next

दीपिका के इनकार के बाद अब ये हीरोइन थामेगी शाहरुख का हाथ, फिर बनेगी जोड़ी

Sat, 15 Apr 2017 01:12 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Sat, 15 Apr 2017 01:12 PM IST
विज्ञापन
After Deepika Rejects Film, Anushka Might Play Shahrukh Khan's Love Interest In Anand L Rai's Next
शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा
शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा अब तक दो फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं और जल्द ही इम्तियाज अली की फिल्म में नजर आएंगे। दोनों की ये साथ में तीसरी फिल्म होगी। खबरों की मानें तो शाहरुख और अनुष्का की जोड़ी अब एक और फिल्म में देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन


खबरें हैं कि निर्देशक आनंद एल राय अपनी अगली फिल्म में शाहरुख के ऑपोजिट अनुष्का को साइन कर सकते हैं। इस रोल के लिए कटरीना, सोनम से लेकर दीपिका के नाम पर चर्चा हो रही थी लेकिन कोई भी एक्ट्रेस अभी तक फाइनल नहीं हो पाई है। आनंद दीपिका को इस फिल्म में लेना चाहते थे लेकिन 'पद्मावती' के चलते उन्होंने अपने पसंदीदा शाहरुख को मना कर दिया। इसके बाद आनंद और शाहरुख अनुष्का के नाम पर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शाहरुख को सुपरस्टार बनाकर खुद गुमनाम हो गया ये एक्टर, जानें कहां है आजकल?
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुष्का फिल्म में शाहरुख का लव इंट्रस्ट बनेंगी वहीं फिल्म में कटरीना भी होंगी जो अपना किरदार ही निभाएंगी यानि वो फिल्म में भी एक्ट्रेस कटरीना कैफ ही बनी हैं। अगर अनुष्का भी फिल्म के लिए हां कह देती हैं तो ये तीनों की साथ में दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले शाहरुख, कटरीना और अनुष्का यशराज की 'जब तक है जान' में दिख चुके हैं।

ये भी पढ़ें- एक हिट देकर गुमनाम हुई 'तुम बिन' की ये हीरोइन, अब है अरबों के बिजनेस की मालकिन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed