फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahrukh Khan & Anushka Sharma Shoot For A Song In Punjab For Imtiaz Ali's Next

पहली बार पगड़ी पहने नजर आए शाहरुख, अनुष्का संग शूट किया गाना

Thu, 06 Apr 2017 03:56 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Thu, 06 Apr 2017 03:56 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan & Anushka Sharma Shoot For A Song In Punjab For Imtiaz Ali's Next
शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा - फोटो : SpotBoye
शाहरुख खान ने फिल्मों में पंजाबी किरदार तो कई बार निभाए हैं लेकिन उन्होंने कभी किसी फिल्म में पगड़ी नहीं पहनी। मगर इम्तियाज अली की आने वाली फिल्म में शाहरुख इस अंदाज में नजर आएंगे। ऐसा पहली बार होगा जब शाहरुख किसी फिल्म में पगड़ी पहनेंगे।
विज्ञापन


इम्तियाज अली इस वक्त लुधियाना में शाहरुख और अनुष्का के साथ शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें शाहरुख ने पगड़ी पहनी हुई है। शाहरुख पर पगड़ी काफी सूट कर रही है और वो एकदम पंजाबी लग रहे हैं। वहीं सूट और परांदे में अनुष्का 'जब वी मेट' की गीत जैसी लग रही हैं। आपको बता दें कि शाहरुख इस फिल्म में एक पंजाबी गाइड की भूमिका निभाते नजर आएंगे तो ऐसे में कुछ सीन में पगड़ी पहनना तो बनता है।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले भी दोनों की फिल्म के सेट से तस्वीरें आई थीं जिनमें अनुष्का ने काफी रंग-बिरंगे कपड़े पहने हुए थे। तब भी इस बात की अटकलें लगाई जा रही थीं कि जरूर दोनों फिल्म का गाना शूट कर रहे हैं। अब आई तस्वीरों से तो साफ हो गया है कि ये दोनों कोई गाना ही शूट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed