फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   After being elected MP from Mandi Kangana Ranaut took refuge in Sadhguru shared a glimpse of picture

Kangana Ranaut: मंडी से सांसद चुने जाने के बाद सद्गुरु के शरण में पहुंचीं कंगना रणौत, तस्वीर साझा कर दी झलक

Tue, 11 Jun 2024 08:51 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 11 Jun 2024 08:51 PM IST
सार

अभिनेत्री से सांसद बनीं कंगना रणौत सद्गुरु के कोयंबटूर आश्रम पहुंची हैं। अभिनेत्री ने पोस्ट कर इसकी झलक साझा की है। 
 

विज्ञापन
After being elected MP from Mandi Kangana Ranaut took refuge in Sadhguru shared a glimpse of picture
कंगना रणौत-सद्गुरु - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री से सांसद बनीं कंगना रणौत सद्गुरु की बड़ी भक्त हैं। हाल ही में उन्होंने कोयंबटूर में उनके आश्रम का दौरा किया। अभिनेत्री ने यात्रा की तस्वीरों को साझा करने के लिए इंस्टाग्राम स्टोरी का सहारा लिया है। कंगना का यह अंदाज उनके प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रहा है। 

विज्ञापन

सद्गुरु के शरण में पहुंचीं कंगना 

कंगना रणौत का यह दौरा उनके हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद चुने जाने के कुछ दिनों बाद हो रहा है। कंगना, आध्यात्मिक गुरु की प्रबल अनुयायी हैं। इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की गई एक तस्वीर में वह सद्गुरु का आशीर्वाद लेती भी नजर आ रही हैं। ईशा फाउंडेशन के केंद्र के परिसर में टहलते समय कंगना ने सफेद बॉर्डर और मोटिफ्स वाली हल्के गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हुई थी। कंगना ने ईशा फाउंडेशन सेंटर को अपनी खुशहाल जगह भी बताया।

विज्ञापन


Bigg Boss OTT 3: 'बिग बॉस ओटीटी 3' के घर में होगी मीका सिंह की एंट्री? लोकप्रिय चेहरों में शामिल गायक का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी से सांसद बनने पर गदगद कंगना 

अभिनेता-राजनेता और भाजपा उम्मीदवार कंगना रणौत ने मंडी लोकसभा सीट पर अपने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी विक्रमादित्य सिंह के खिलाफ 74,755 वोटों से जीत हासिल की। 'क्वीन' अभिनेत्री ने संवाददाताओं से कहा था कि वह मंडी के नतीजे को लेकर बहुत भावुक थीं और उन्होंने कहा कि उनकी मातृभूमि ने उन्हें वापस बुला लिया है।


Junaid Khan: ‘महाराज’ की रिलीज पर होगा दादी जीनत के जन्मदिन का जश्न, आमिर ने मुंबई बुला लिया पूरा खानदान

कंगना रणौत का वर्कफ्रंट

इस बीच, काम के मोर्चे पर, कंगना की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'इमरजेंसी' अभी रिलीज होनी है। लंबित प्रोडक्शन और रिलीज की तारीखों के टकराव के कारण फिल्म में कई बार देरी हुई। इस फिल्म में अभिनय करने के साथ ही कंगना इसकी निर्देशक और निर्माता भी हैं। फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा जल्द ही की जाने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed