फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mika Singh being approached for the upcoming season of Bigg Boss OTT 3 as per media reports

Bigg Boss OTT 3: 'बिग बॉस ओटीटी 3' के घर में होगी मीका सिंह की एंट्री? लोकप्रिय चेहरों में शामिल गायक का नाम

Tue, 11 Jun 2024 07:57 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 11 Jun 2024 07:57 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मीका सिंह 'बिग बॉस ओटीटी 3' के निर्माताओं के साथ बातचीत कर रहे हैं। कथित तौर पर, निर्माता शोबिज की दुनिया से एक लोकप्रिय नाम को लाने की योजना बना रहे हैं। पिछले साल उनके पास अभिनेत्री-निर्माता पूजा भट्ट थीं।

विज्ञापन
Mika Singh being approached for the upcoming season of Bigg Boss OTT 3 as per media reports
बिग बॉस ओटीटी 3, मीका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 'बिग बॉस ओटीटी'का तीसरा सीजन जल्द ही दर्शकों के बीच धमाल मचाने के लिए तैयार है। हर कोई यह जानने के लिए उत्साहित है कि इस बार रियलिटी शो में कौन भाग लेगा, वहीं अब खबर आई है कि गायक मीका सिंह को भी अनिल कपूर के शो के लिए अप्रोच किया गया है। शो के होस्ट इस बार सलमान खान नहीं बल्कि बॉलीवुड के फेमस एक्टर अनिल कपूर होंगे। आइए जानते हैं कि मीका सिंह शो का हिस्सा होंगे या नहीं।
विज्ञापन


मीका सिंह होंगे शो का हिस्सा?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मीका सिंह 'बिग बॉस ओटीटी 3' के निर्माताओं के साथ बातचीत कर रहे हैं। कथित तौर पर, निर्माता शोबिज की दुनिया से एक लोकप्रिय नाम को लाने की योजना बना रहे हैं। पिछले साल उनके पास अभिनेत्री-निर्माता पूजा भट्ट थीं, अब वे मीका सिंह को शो में लाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि मीका की मेकर्स के साथ डील फाइनल हुई है या नहीं।
विज्ञापन


अनिल कपूर करेंगे शो की मेजबानी
'बिग बॉस ओटीटी 3' का प्रीमियर 21 जून, 2024 को जियो सिनेमा पर होगा और इसे अनिल कपूर होस्ट करेंगे। शो की मेजबानी के बारे में अपनी उत्सुकता साझा करते हुए, अनिल कपूर ने पहले कहा था, "बिग बॉस ओटीटी और मैं एक ड्रीम टीम हैं! हम दोनों दिल से जवान हैं; लोग अक्सर मजाक में कहते हैं कि मैं उल्टा बूढ़ा हो रहा हूं, लेकिन बिग बॉस वाकई अच्छा शो है। यह कुछ हद तक स्कूल वापस जाने जैसा लगता है, कुछ नया और रोमांचक करने की कोशिश करना।"
विज्ञापन
विज्ञापन


शो के लिए अनिल ने की कड़ी मेहनत
उन्होंने कहा, "मैंने हमेशा अपने सभी प्रोजेक्ट्स को ईमानदारी और कड़ी मेहनत के साथ किया है और मैं बिग बॉस में उसी ऊर्जा को 10 गुना बढ़ाने जा रहा हूं! अनस्क्रिप्टेड रिएलिटी में सभी के लिए कुछ न कुछ है - हंसी, ड्रामा और आश्चर्यजनक ट्विस्ट, और मैं इसमें अपना स्वाद और ट्विस्ट लाने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।"

Darshan Thoogudeepa: मर्डर केस में कन्नड़ अभिनेता दर्शन थूगुदीप के बाद पवित्रा गौड़ा भी हुईं गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed