1000 करोड़ कमाने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बनी 'दंगल'
'दंगल' दूसरी भारतीय और पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ की कमाई की है।'दंगल' पिछले साल 23 दिसंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म ने तब कुल 511 करोड़ का बिजनेस किया था। 'दंगल' ने भारत में 387 और विदेश में 205 करोड़ कमाए थे। फिल्म हाल ही में अभी ताईवान और चीन में रिलीज हुई है। इन दोनों जगहों का कलेक्शन मिला कर 'दंगल' ने 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
कमाई के मामले में शीर्ष पांच भारतीय फिल्मों की बात करें तो इसमें से तीन आमिर खान की ही हैं। दंगल जहां इस लिस्ट में टॉप पर है वहीं पीके दूसरे नंबर पर है। पीके की कुल कमाई 741 करोड़ थी। वहीं तीसरे और चौथे नबंर पर सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' और 'सुल्तान' हैं। 'बजरंगी भाईजान' ने 605 करोड़ कमाए थे वहीं 'सुल्तान' की कुल कमाई 584 करोड़ रही थी। पांचवे नंबर पर फिर एक बार आमिर खान हैं। आमिर की 'धूम 3' ने बॉक्स ऑफिस पर 560 करोड़ कमाए थे।
#Dangal - CHINA - Week 2 [updated]...
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 15, 2017
Fri: $ 6.21 mn
Sat: $ 13.86 mn
Sun: $ 12.53 mn
10-day total: $ 59.74 million [₹ 382.69 cr]
STUPENDOUS!
'दंगल' चीन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म भी बन गई है। केवल 10 दिनों में फिल्म ने वहां 382 करोड़ की कमाई कर ली है। ट्रेड विश्लेषकों को पूरी उम्मीदें हैं कि फिल्म एक-दो दिनों में भारत में अपना लाइफटाइम कलेक्शन से आगे निकल जाएगी।