फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ae Watan Mere Watan: Sara Ali Khan wrap for movie directed by Kannan Iyer Actress shares note on social media

Sara Ali Khan: 'ऐ वतन मेरे वतन' के सेट से सारा ने साझा की तस्वीरें, निर्देशक कन्नन अय्यर को कहा शुक्रिया

Mon, 01 May 2023 06:28 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 01 May 2023 06:28 PM IST
सार

सारा अपनी आगामी फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में सारा अली खान अहम रोल में नजर आने वाली हैं। 

विज्ञापन
Ae Watan Mere Watan: Sara Ali Khan wrap for movie directed by Kannan Iyer Actress shares note on social media
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री सारा अली खान इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस में शुमार हैं। कम ही वक्त में उन्होंने ठीकठाक पहचान बनाई है। बीते दिनों उनकी फिल्म 'गैसलाइट' ओटीटी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई। अब सारा की एक और फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का नाम है 'ऐ वतन मेरे वतन'। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। हाल ही में सारा ने फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं।

विज्ञापन

Anushka Sharma: सामंथा ने स्पेशल अंदाज में अनुष्का को किया बर्थडे विश, कहा- आप जैसी अच्छाई कम लोग बिखेरते हैं
विज्ञापन

 
पूरी हुई फिल्म की शूटिंग
सारा अपनी आगामी फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में सारा अली खान अहम रोल में नजर आने वाली हैं। सारा अली खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फिल्म के सेट से अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। साथ ही एक नोट भी लिखा है। सारा अली खान ने तस्वीरें फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सारा अली खान एकदम अलग लुक में नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने एंजेलिना जोली की तारीफ में बांधे पुल, कहा- हम दोनों में बहुत समानताएं हैं

कन्नन के लिए लिखी यह बात
सारा ने कैप्शन की शुरुआत महात्मा गांधी के कोट्स से की है। उन्होंने लिखा है, 'ऐसे जीयो कि जैसे तुम कल मरने वाले हो। ऐसे सीखो कि तुम हमेशा जीने वाले हो।' इसके बाद एक्ट्रेस ने फिल्म के निर्देशक कन्नन अय्यर का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा है, 'जुनून, ताकत और गरिमा से भरे इस पावरफुल किरदार के लिए मुझे चुनने के लिए शुक्रिया कन्नन सर। यह किरदार हमेशा मुझसे जुड़ा रहेगा। जय भोलेनाथ।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)



रिलीज डेट की नहीं हुई घोषणा
फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' में सारा अली खान के साथ-साथ रिचर्ड भक्ति क्लेन भी नजर आने वाले हैं। जानकारी के लिए बता दें कि अभी तक इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है। सारा अली खान की इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।
Sheezan Khan: जमानत पर बाहर आने के बाद शीजान खान ने फिर खटखटाया अदालत का दरवाजा, जानें क्या है पूरा मामला?
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed