Adnan Sami: सरकार का समर्थन करना अदनान सामी को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर लोगों ने किया ट्रोल
अदनान सामी ने हाल ही में एक महिला पत्रकार के ट्वीट पर रिप्लाई किया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल्स का सामना करना पड़ा।
विस्तार
अदनान सामी गानों के अलावा अक्सर अपने बयानों की वजह से भी सुर्खियों में आ जाते हैं। हाल ही में एक ट्वीट के कारण वह एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गए हैं। दरअसल, पिछले दिनों बीबीसी के दफ्तरों में हुए आयकर विभाग के सर्वे की पूरे देश में चर्चा हो रही है। कुछ लोग इस कार्रवाई का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ अचानक हुए सर्वे पर सवाल खड़े कर रहे हैं। आयकर विभाग की कार्रवाई का समर्थन करने वालों में अदनान सामी का नाम भी शामिल है।
हाल ही में उन्होंने एक महिला पत्रकार के ट्वीट पर रिप्लाई किया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल्स का सामना करना पड़ा। महिला पत्रकार ने बीबीसी पर हुई कार्रवाई पर सवाल खड़े किए थे, जिसपर अदनान सामी ने चुटकी ली थी। इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अदनना सामी के पुराने बयान खंगाल डाले जिसमें उन्होंने बीबीसी की जमकर तारीफ की थी। उनके पुराने ट्वीट और वीडियो सामने आने के बाद उन्हें जमकर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। एक यूजर ने लिखा, ''उसी बीबीसी की वजह से आप लाइमलाइट में आए थे।'' दूसरे यूजर ने लिखा, ''आप अदनान हैं अदाणी नहीं...चुपचाप बैठ जाओ।
यह भी पढ़ें- Kantara Plagiarism Row: पृथ्वीराज सुकुमारन को राहत! केरल हाईकोर्ट ने एक्टर के खिलाफ एफआईआर पर लगाई रोकUmm.. Coming from someone who had her own definition & claims of ‘Harvard’, let’s be absolutely clear… By BBC, you mean ‘British Broadcasting Corporation’ right? https://t.co/D7P3wOwaqX
— Adnan Sami (@AdnanSamiLive) February 15, 2023
इसके अलावा बहुत से यूजर्स अदनान को उनके ट्वीट की वजह से खरी-खोटि सुना रहे हैं। गौरतलब है कि अदनान सामी पहले पाकिस्तान के नागरिक थे, लेकिन अब उन्होंने भारतीय नागरिकता ले ली है। पिछले सात वर्षों से वह देश के नागरिक हैं। ट्विटर पर अक्सर वह किसी न किसी वजह से ट्रोल्स का शिकार बन जाते हैं।