{"_id":"63b07352a6554906840b5efc","slug":"adnan-sami-reveals-how-he-lost-weight-singer-musician-says-he-did-not-get-any-surgeries","type":"story","status":"publish","title_hn":"Adnan Sami: पिता की इस गुजारिश पर अदनान ने लिया था वजन घटाने का फैसला, अपनाया था यह तरीका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Adnan Sami: पिता की इस गुजारिश पर अदनान ने लिया था वजन घटाने का फैसला, अपनाया था यह तरीका
Sat, 31 Dec 2022 11:17 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sat, 31 Dec 2022 11:17 PM IST
सार
एक वक्त ऐसा था जब अदनान सामी का वजन करीब 230 किलो था। कुछ साल पहले उन्होंने करीब 130 किलो वजन कम करके सभी को हैरान कर दिया था।
विज्ञापन
अदनान सामी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अदनाम सामी अपनी गायिकी के लिए मशहूर हैं। उनके गाने फैंस के बीच खूब लोकप्रिय हैं। अपनी सिंगिंग के अलावा अदनाम सामी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। यह तो सब जानते हैं कि कुछ वर्ष पहले तक अदनान का वजन काफी ज्यादा हुआ करता था। उन्होंने करीब 130 किलो वजन कम किया और गजब के ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को हैरान करके रख दिया। हालांकि, अदनान की फैट टू फिट जर्नी पर तरह-तरह के सवाल भी उठाए जाते हैं। अक्सर यह दावा किया जाता है कि अदनान ने सर्जरी का सहारा लेकर मोटापा कम किया। इस पर हाल ही में अदनान सामी ने खुद सच्चाई बयां की है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वजन कम करने की आखिर उन्होंने क्यों ठानी?
विज्ञापन
अदनान सामी हाल ही में अपनी फिटनेस पर बात करते नजर आए। बता दें कि आज की तारीख में वह अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। मगर, एक वक्त ऐसा था जब अदनान सामी का वजन करीब 230 किलो था। कुछ साल पहले उन्होंने करीब 130 किलो वजन कम करके सभी को हैरान कर दिया था। इसके बाद अदनाम सामी पर सर्जरी कराने के आरोप लगे। हालांकि, इस पर अदनान सामी का कहना है कि उन्होंने वजन घटाने के लिए किसी सर्जरी की मदद नहीं ली थी।
विज्ञापन
Bigg Boss 16: सलमान खान 'बिग बॉस' को कहेंगे अलविदा? कौन करेगा शो को होस्ट?
विज्ञापन
हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान अदनान सामी ने कहा, 'मैंने अपना वजन कैसे कम किया, इस पर एक जबरदस्त सवालिया निशान है। लोगों ने सोचा, 'इन्होंने सर्जरी करवाई, लिपोसक्शन करवाया', इसमें से कुछ भी किसी भी तरह का सर्जिकल हस्तक्षेप से नहीं किया गया था।' अदनान ने आगे कहा, 'मैं 230 किलो का था और लंदन में डॉक्टर ने मुझे एक अल्टीमेटम दे दिया था। उन्होंने मुझसे कहा था कि 'जिस तरह से तुम अपनी जिंदगी को जी रहे हो, मुझे कोई हैरानी नहीं होगी अगर तुम्हारे माता-पिता तुम्हें छह महीने में किसी होटल के कमरे में मरा हुआ पाते हैं तो।'
Actress Murder Case: रिया कुमारी के मर्डर केस में नया मोड़, घटनास्थल की CCTV फुटेज में नहीं दिखे लूट के संकेत
अदनान ने आगे कहा कि यह पूरी बातचीत मेरे पिता सुन रहे थे। उस शाम उन्होंने मुझसे बातें की और वह काफी भावुक हो गए। इस दौरान उन्होंने काफी बड़ी बात कह दी थी। उन्होंने कहा था, 'मैं वह सब कुछ झेल चुका हूं जो तुमको अभी तक सहना पड़ा है। मैं हर सुख-दुख में तुम्हारे साथ रहा। मैंने हमेशा तुम्हारा हाथ पकड़ा है और तुमसे कभी कुछ नहीं मांगा, लेकिन मेरी बस एक ही गुजारिश है, तुम्हें मुझे दफनाना होगा। मैं तुम्हें दफना नहीं सकता, किसी पिता को अपने बच्चे को दफनाने की नौबत नहीं आनी चाहिए।' इसके बाद अदनान ने अपने पिता से वादा किया था कि वो अपना वजन कम करेंगे। अदनान का कहना है, 'मैं टेक्सास गया और वहां मैंने अपने लिए एक शानदार नूट्रिशनिस्ट ढूंढीं। उन्होंने मेरा पूरा लाइफस्टाइल बदल दिया। उन्होंने मुझसे कहा कि मुझे जिंदगीभर इस लाइफस्टाइल को ही फॉलो करना है।'
Tunisha Sharma Case: सीक्रेट गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड? शीजान खान के वकील उठाएंगे राज से पर्दा!