{"_id":"63b066ccd278b87cdb60d84f","slug":"tunisha-sharma-case-sheezan-khan-advocate-dismisses-all-claims-by-actress-mother-vinita-sharma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tunisha Sharma Case: सीक्रेट गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड? शीजान खान के वकील उठाएंगे राज से पर्दा!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Tunisha Sharma Case: सीक्रेट गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड? शीजान खान के वकील उठाएंगे राज से पर्दा!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sat, 31 Dec 2022 10:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
तुनिशा शर्मा-शीजान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की मौत का सच अभी पता नहीं चल पाया है। इस मामले में दिवंगत तुनिशा की मां विनीता शर्मा ने तुनिशा के एक्स बॉयफ्रेंड और एक्टर शीजान खान पर आरोप लगाए। तुनिशा की मौत के अगले ही दिन (25 दिसंबर 2022) को पुलिस ने शीजान को गिरफ्तार कर लिया था। तब से पुलिस शीजान से पूछताछ कर रही है। आज शीजान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अब इस मामले में शीजान के वकील शैलेंद्र मिश्रा ने चुप्पी तोड़ी है। उनका दावा है कि शीजान बिल्कुल निर्दोष हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने सोमवार को शीजान के परिवार के साथ प्रेस कांफ्रेंस करने की भी बात कही है।
Trending Videos
2 of 4
अपनी मां के साथ तुनिशा शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
शीजान के वकील का कहना है कि 'ये लड़का बेगुनाह है। इसको गलत तरीके से अरेस्ट किया गया है। यह जिस चीज का सामना कर रहा है उसे न हम समझ पाएंगे ये न आप। सीक्रेट गर्लफ्रेंड थी या सीक्रेट बॉयफ्रेंड यह हम सोमवार सवेरे 11 बजे प्रेस कांफ्रेंस रखेंगे, तब सबूत के साथ बताएंगे कि सारे आरोप झूठे हैं। किया किसी और ने है भुगत शीजान रहा है। मेरा पहले दिन से स्टैंड है कि शीजान निर्दोष हैं।'
Tripti Dimri: अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश को डेट कर रहीं तृप्ति डिमरी, तस्वीर शेयर कर ऑफिशियल किया रिलेशन?
3 of 4
तुनिशा शर्मा, शीजान खान
- फोटो : Social media
इसके अलावा शैलेंद्र मिश्रा ने यह भी कहा है कि 'मुझे शीजान के परिवार को साथ लेकर आपके सामने आना है। उन पर लगे आरोप न सिर्फ झूठे हैं, बल्कि बेबुनियाद हैं। जितने भी कॉस्ट्यूम सामने आए हैं वो सब सेट के हैं सीरियल के हैं। गणपति पूजा का भी जो फोटो सामने आया है वो भी सेट का है।' शैलेंद्र मिश्रा का कहना है कि 'शीजान का न्याय पर पूरा भरोसा है। सत्य मेव जयते।'
बता दें कि 24 दिसंबर 2022 को तुनिशा की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक तुनिशा ने अपने सीरियल 'अलीबाबा: दास्तान ए काबुल' के सेट पर फांसी लगाकर जान दे दी। बता दें कि तुनिशा अपने को-स्टार शीजान खान के साथ रिलेशनशिप में थीं। एक्ट्रेस की मौत से 15 दिन पहले ही दोनों का ब्रेकअप हुआ। कहा जा रहा है कि शीजान की बेवफाई तुनिशा बर्दाश्त नहीं कर सकीं और जान दे दी। वहीं, तुनिशा के परिवार ने भी शाजीन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस फिलहाल आत्महत्या और मर्डर दोनों ही पहलुओं से इस केस की जांच में जुटी है।
Actress Murder Case: रिया कुमारी के मर्डर केस में नया मोड़, घटनास्थल की CCTV फुटेज में नहीं दिखे लूट के संकेत
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।