फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   adivi sesh mrunal thakur upcomig film dacoit gets a new release date

सामने आई अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर अभिनीत 'डकैत' की रिलीज डेट, नया पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने दी जानकारी

Tue, 28 Oct 2025 02:15 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 28 Oct 2025 02:15 PM IST
सार

Dacoit New Release Date: आज अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत' के निर्माताओं ने फिल्म से स्टार्स का एक नया पोस्टर जारी किया है। इसके साथ ही फिल्म निर्माताओं ने फिल्म की नई रिलीज से भी पर्दा उठाया है।

विज्ञापन
adivi sesh mrunal thakur upcomig film dacoit gets a new release date
डकैत - फोटो : इंस्टाग्राम@mrunalthakur

विस्तार

अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर अभिनित फिल्म 'डकैत' की नई रिलीज डेट तय हो गई है। पहले यह फिल्म दिसंबर 2025 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन शेष की चोट के कारण इसकी नई रिलीज डेट जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mrunal Thakur (@mrunalthakur)


मृणाल ठाकुर ने शेयर किया पोस्ट
मृणाल ने अपनी आगामी फिल्म 'डकैत' का एक नया पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर किया और साथ ही फिल्म की नई रिलीज डेट से पर्दा उठाते हुए कैप्शन में लिखा, '#DACOIT के साथ धमाकेदार ड्रामा का अनुभव करें। 19 मार्च, 2026 को हिंदी और तेलुगु में दुनिया भर में भव्य रिलीज।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mrunal Thakur (@mrunalthakur)


'डकैत' और 'लव एंड वॉर' में होगा मुकाबला
टीम ने आज आधिकारिक तौर पर इंस्टाग्राम पर 'डकैत' की नई रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। 'डकैत' 19 मार्च, 2026 को, उगादि और ईद के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कथित तौर पर यह संजय लीला भंसाली की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'लव एंड वॉर' के आस पास रिलीज होगी, जिसमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं। 'लव एंड वॉर' 20 मार्च, 2026 को रिलीज हो रही है।

'डकैत' के बारे में
फिल्म 'डकैत' एक प्रेम कहानी है। शेष और मृणाल के अलावा फिल्म में अनुराग कश्यप की अहम भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन शनील देव ने किया है। यह फिल्म हिंदी और तेलुगु में रिलीज होगी। इस फिल्म की कहानी और पटकथा अदिवी शेष और शनील देव ने मिलकर लिखी है। इस रोमांटिक एक्शन थ्रिलर में प्रकाश राज, सुनील, अतुल कुलकर्णी और जैन मैरी खान भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: 'द फैमिली मैन' के सीजन 3 को लेकर आई अहम जानकारी, जानिए कब और कहां देख सकेंगे श्रीकांत तिवारी की कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed