फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aditya Dhar hugs Yami Gautam in Diwali post Your smile lights up the world

सोशल मीडिया: यामी गौतम ने दी फैंस को छोटी दिवाली की शुभकामनाएं, पति के साथ फोटो साझा कर लिखी यह बात

Wed, 03 Nov 2021 04:56 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 03 Nov 2021 04:56 PM IST
सार

अभिनेत्री यामी गौतम ने फैंस को छोटी दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बुधवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर अपने प्रशंसकों को छोटी दिवाली की बधाई दी। उनकी इस पोस्ट को अब तक 1 लाख 95 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं

विज्ञापन
Aditya Dhar hugs Yami Gautam in Diwali post Your smile lights up the world
यामी गौतम और आदित्य धर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री यामी गौतम ने फैंस को छोटी दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बुधवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर अपने प्रशंसकों को छोटी दिवाली की बधाई दी। उनकी इस पोस्ट को अब तक 1 लाख 95 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। 

विज्ञापन


पति के साथ फोटो शेयर कर दी दिवाली की बधाई
अभिनेत्री यामी गौतम ने इंस्टाग्राम पर अपने पति और फिल्म निर्माता आदित्य धर के साथ अपनी एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में दोनों ही कैमरे की तरफ देखकर मुस्कराते हुए दिख रहे हैं।  फोटो में आदित्य धर ने यामी गौतम को गले लगाया है। उनके फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं और उनको भी छोटी दिवाली की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

 

तस्वीर में यामी गौतम ने ब्लैक स्वेटशर्ट पहना था और बालों को स्पेस बन्स में बांध रखा था। आदित्य धर ने पत्नी को गले लगा रखा था। उन्होंने काले रंग की जैकेट पहनी हुई है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए यामी गौतम ने कैप्शन में लिखा, हर साल दिवाली नई यादें और नई शुरुआत लेकर आती है। आपको और आपके परिवार को छोटी दिवाली की शुभकामनाएं। आपके लिए यह साल खुशियों, स्वास्थ्य और सफलता से भरा हो! उनके फैंस उनकी इस तस्वीर पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि आप दोनों बेहद ही खूबसूरत लग रहे हो। एक अन्य यूजर ने लिखा कि आपके साड़ी लुक का इंतजार है। वहीं, बहुत से फैंस उनके और उनके पति को दिवाली की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Yami Gautam Dhar (@yamigautam)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed