Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Adah Sharma reacts to rumours of buying Sushant Singh Rajput home in interview know the truth

Adah Sharma: सुशांत सिंह का घर खरीद रही हैं अदा शर्मा? अभिनेत्री ने अफवाहों पर चुप्पी तोड़ खुद बताया सच

Sun, 26 Nov 2023 11:31 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Sun, 26 Nov 2023 11:31 AM IST
विज्ञापन
Adah Sharma reacts to rumours of buying Sushant Singh Rajput home in interview know the truth
अदा शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : social media
अभिनेत्री अदा शर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। कुछ समय पहले उन्हें दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के घर के बाहर स्पॉट किया गया था। इससे अटकलें लगने लगीं कि अभिनेत्री सुशांत सिंह राजपूत वाला फ्लैट लेने जा रही हैं। हाल ही में एक मीडिया बातचीत में अदा शर्मा ने इन अफवाहों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन


अफवाहें बेबुनियाद-अदा 
मीडिया बातचीत के दौरान अदा शर्मा ने खुलासा किया है कि इस मसले पर अभी तक उन्होंने कोई फैसला नहीं लिया है। अभिनेत्री ने कहा, 'जो भी होगा मैं पहले आपको बताऊंगी, मैं वादा करती हूं कि आप लोग को इस बात की जानकारी जरूर दूंगी, अगर कुछ ऐसा होता है तो।' अदा शर्मा ने आगे कहा, 'मेरा घर मेरा मंदिर है, मैं नहीं चाहूंगी कि मैं जहां रह रही हूं, उसके बारे में हर अखबार और फोन पर इस तरह की बातें फैलाई जाए। अगर मैं घर बदलने का फैसला करती हूं, तो मैं इसकी जानकारी अपने फैंस के साथ अपने तरीके से साझा करूंगी। फिलहाल लोगों को अपना अनुमान लगाने दीजिए।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Neena Gupta: नारीवाद को फालतू मुद्दा मानती हैं नीना गुप्ता, बोलीं- महिलाओं को पुरुषों की जरूरत होती है...
विज्ञापन
विज्ञापन


'अफवाहें मेरे जीवन का हिस्सा हैं'
मीडिया बातचीत में जब अदा शर्मा से पूछा गया कि क्या ऐसी अफवाहों से आप परेशान नहीं होती हैं? अभिनेत्री ने कहा, 'मैं जब चाहूं अपने प्रशंसकों को बता सकती हूं। मैं किसी भी अफवाह से असहज महसूस नहीं करती हूं। मैं एक अभिनेत्री हूं, इसलिए इस तरह की अफवाहें मेरे जीवन का हिस्सा हैं। मेरे फैंस को मेरे बारे में जानने का अधिकार है।'

'बस्तर' की रिलीज डेट
अदा शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री अपनी आगामी फिल्म 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में वे नीरजा माधवन की भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन विपुल अमृतलाल शाह और आशिन ए शाह के जरिए सह-निर्मित है। यह फिल्म सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले बन लास्ट मॉन्क मीडिया के सहयोग से बनाई गई है। अदा शर्मा की यह फिल्म साल 2024 में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor: 'इंडियन आइडल' शो में भावुक हुए रणबीर कपूर, महेश भट्ट ने अपने दामाद के लिए कही यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed