फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Adah Sharma Film Bastar The Naxal Story Song Vande Veeram launched in presence of soldiers and their families

Bastar: शहीद जवानों के परिजन की मौजूदगी में जारी हुआ 'बस्तर' का पहला गाना 'वंदे वीरम', दृश्यों ने आखें की नम

Mon, 11 Mar 2024 06:23 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Mon, 11 Mar 2024 06:23 PM IST
सार

अदा शर्मा अभिनीत फिल्म 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' का पहला गाना 'वंदे वीरम' रिलीज हो गया है। इसके भावुक करने वाले दृश्यों ने लोगों की आखें नम कर दी हैं। 

विज्ञापन
Adah Sharma Film Bastar The Naxal Story Song Vande Veeram launched in presence of soldiers and their families
वंदे वीरम गाना रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निर्देशक सुदीप्तो सेन अपनी पिछली रचना 'द केरल स्टोरी' के लिए लोकप्रिय हैं। अब वह भारत के अनसुलझे प्रश्न 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' पर जोर देते हुए एक और ऐसी रचना लेकर आ रहे हैं। सनशाइन पिक्चर्स द्वारा निर्मित, अदा शर्मा अभिनीत 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' फिल्म 15 मार्च को रिलीज होगी। आज फिल्म के निर्माताओं ने इसका पहला गाना 'वंदे वीरम' रिलीज कर दिया है। विले पार्ले, मुंबई में आयोजित एक इवेंट के दौरान गाने को जारी किया गया। 

विज्ञापन

शहीदों के परिजनों की मौजूदगी में लॉन्च हुआ गाना

फिल्म में अदा शर्मा और इंदिरा तिवारी की मुख्य भूमिकाएं हैं। अदा आईपीएस नीरजा का किरदार निभा रही हैं और इंदिरा एक ऐसी आदिवासी महिला के किरदार में हैं जिसके पति को नक्सली तिरंगा फहराने पर मार देते हैं। फिल्म मुख्य रूप से नक्सली क्षेत्र की दिक्कतों और वहां विकास कार्यों में आ रही बाधाओं पर प्रकाश डालती है।  इस कार्यक्रम में अदा शर्मा,  इंदिरा तिवारी, निर्देशक सुदीप्तो सेन, लेखक अमरनाथ झा, संगीतकार बिशाख ज्योति और निर्माता विपुल शाह सहित फिल्म की पूरी टीम मौजूद रही।

विज्ञापन


Yodha: 'योद्धा' की चमक से रोशन हुआ टाइम्स स्क्वायर, 3डी वीडियो ने बढ़ाया फैंस का उत्साह
विज्ञापन
विज्ञापन

देशभक्ति की भावना जगाता है 'वंदे वीरम'

जावेद अली द्वारा गाया गया गाना 'वंदे वीरम' लोगों में देशभक्ति की भावना जगाता है और हर किसी को फिल्म की अधिक क्रूर और घबराहट पैदा करने वाली झलक में ले जाता है। गाने से साफ है कि फिल्म हर किसी की उम्मीद से कहीं आगे होने वाली है। साहसी होने के बावजूद, यह भावनात्मक रूप से प्रेरित कंटेंट का भी वादा करती है, जो हर किसी की आंखें नम कर देगा।

Raveena Tandon: रवीना की फिल्म 'पटना शुक्ला' का ट्रेलर हुआ लांच, दमदार अंदाज में नजर आ रही हैं अभिनेत्री

15 मार्च को रिलीज होगी 'बस्तर' 

सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित विपुल शाह की अगली होम प्रोडक्शन 'बस्तर' को ए सर्टिफिकेट दिया गया है। वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित यह फिल्म बोर्ड को तथ्यात्मक कंटेंट प्रस्तुत करेगी। वहीं इस फिल्म की अवधि का भी खुलासा हुआ है। यह फिल्म 124 मिनट लंबी होगी। इस फिल्म में दुर्व्यवहार के कुछ दृश्य हैं, ऐसे में कुछ अपमानजनक शब्दों को म्यूट कर दिया गया है। यह फिल्म 15 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

Surya Kiran Death: मशहूर तेलुगु फिल्म निर्देशक सूर्य किरण का निधन, 48 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed