Surya Kiran Death: मशहूर तेलुगु फिल्म निर्देशक सूर्य किरण का निधन, 48 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
तेलुगु बाल अभिनेता ने निर्देशक बने सूर्य किरण का निधन हो गया है। उन्होंने 48 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
विस्तार
तेलुगु बाल अभिनेता ने निर्देशक बने सूर्य किरण का निधन हो गया है। उन्होंने 48 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्देशक ने आज सोमवार, 11 मार्च को उनके चेन्नई स्थित घर में अंतिम सांस ली। अब उनके परिवार के साथ-साथ इंडस्ट्री में भी गम का माहौल है। रिपोर्ट्स में दावा जा रहा है कि वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे। सोमवार को पीलिया के कारण उनकी मौत हो गई। उनका इलाज चेन्नई के जीईएम अस्पताल में चल रहा था।
इन फिल्मों का किया निर्देशन
सूर्य किरण ने 'सत्यम' और 'धाना 51' जैसी फिल्में बनाईं। उन्होंने सत्यम, राजू भाई के साथ कुछ अन्य तेलुगु फिल्मों का निर्देशन किया। वे बिग बॉस तेलुगु के पूर्व प्रतियोगी भी थे। किरण ने फिल्म उद्योग में एक बाल कलाकार के रूप में अपनी शुरुआत की और 'मौना गीतांगल' और 'पादुकाथवन' सहित 200 से अधिक फिल्मों में काम किया। सूर्य ने 2003 में फिल्म 'सत्यम' से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा। इस फिल्म में फिल्म में सुमंत अक्किनेनी और जेनेलिया डिसूजा मुख्य भूमिका में थे।
Director #SuryaKiran has passed away due to jaundice.
विज्ञापन विज्ञापन
He directed telugu films, Satyam, Raju Bhai and a few others. He was also a former contestant on Biggboss Telugu.
Om Shanti. pic.twitter.com/CrDctCs9UZ— Suresh PRO (@SureshPRO_) March 11, 2024
Oppenheimer: फिल्म 'ओपेनहाइमर' होने जा रही है ओटीटी पर रिलीज, जानिए इस फिल्म को कब और कहां देख पाएंगे
इन फिल्मों का किया निर्देशन
'सत्यम' से उन्हें पहचान और सफलता मिली। 2005 में उन्होंने सुमंत के साथ 'धाना 51' बनाई। उन्होंने 2006 में 'ब्रह्मास्त्रम', 2007 में 'राजू भाई' और 2010 में 'चैप्टर 6' जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया। इसके अलावा सुरेश तेलुगु रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस 4' में भी प्रतिभागियों में शामिल थे। इस शो से बाहर होने वाले वे पहले प्रतियोगी थे।
Yodha: 'योद्धा' की चमक से रोशन हुआ टाइम्स स्क्वायर, 3डी वीडियो ने बढ़ाया फैंस का उत्साह
निर्देशक की निजी जिंदगी
सूर्य किरण की शादी अभिनेता कल्याणी से हुई थी। कुछ साल बाद उनका तलाक हो गया। हाल ही में उन्होंने अपने फिल्मी करियर को दोबारा शुरू किया और एक यूट्यूब इंटरव्यू में इस पर चर्चा की थी। उन्होंने कॉमेडियन और अभिनेता सप्तगिरी के साथ सहयोग करने के बारे में बात की तो और बताया था कि वे जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे, लेकिन अब वे अचानक इस दुनिया को अलविदा कह गए।
Raveena Tandon: रवीना की फिल्म 'पटना शुक्ला' का ट्रेलर हुआ लांच, दमदार अंदाज में नजर आ रही हैं अभिनेत्री