फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   actresses assault cops for allowing `perverts to flee'

आधी रात को पकड़ी गईं दो हीरोइनें, थाने में जमकर बवाल

Thu, 28 May 2015 09:55 PM IST
Updated Thu, 28 May 2015 09:55 PM IST
विज्ञापन
actresses assault cops for allowing `perverts to flee'

मुंबई के डीएन नगर थाने में आधी रात दो हीरोइनों ने जमकर बवाल काटा। उन्होंने पुलिस को गालियां दी और एक महिला कॉन्सटेबल से बदसलूकी की।

विज्ञापन


मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक पुलिस ने बताया कि रविवार को रात करीब एक बजे मुंबई के लोखंडवाला कॉम्पलेक्स में रहने वाली दो हीरोइनें को अंधेरी के लिंक रोड से डीएन नगर थाने लाया गया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक टीवी एक्ट्रेस, मॉडल और बीग बॉस 5 में धमाल मचाने वाली पूजा मिश्रा वहां एक ऑडी कार में बैठे आदमी से लड़ाई कर रही थीं।

पूजा शर्मा उस व्यक्ति पर छेड़छाड़ और अश्लील फब्तियां कसने का आरोप लगाते हुए लगातार उससे लड़ रही थीं। इतने में वहां दूसरी एक्ट्रेस व मॉडल श्रूति शर्मा पहुंच गईं और वो भी उस लड़ाई में शामिल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला बढ़ता देख पुलिस वहां पहुंची और दोनों हीरोइनों को वहां मौजूद दो लड़कों समेत पकड़कर थाने ले गई। पर वहां पहुंचते ही बदल गया मामला।

और वहां पहुंचते ही चीखने लगीं हीरोइनें

actresses assault cops for allowing `perverts to flee'

थाने पहुंचते ही दोनों हीरोइनें जोर-जोर से चीखने लगीं। खबर के मुताबिक हीरोइनों का आरोप था कि पुलिस ने जानबूझ कर छेड़खानी करने वाले ऑडी सवार को भगा दिया। जब‌कि उन्हें जबरन दूसरे लड़कों संग वहां पकड़ लाई। इस दौरान हीरोइनों ने जमकर बवाल काटा। उन्होंने एक महिला कॉन्सटेबल के साथ बदसलूकी भी की।

पुलिस ने इसके लिए दोनों हीरोइनों पर धारा 353 (लोक सेवक से बदसलूकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक पुलिस मौके पर मौजूद दोनों को पकड़ लिया था, लेकिन दोनों हीरोइनों ने उन्हें पहचानने से इनकार दिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।

पर पुलिस से ऑडी सवार की गिरफ्तारी की मांग करते हुए करीब 45 मिनट तक थाने में ड्रामा किया। सीनियर इंस्पेक्टर  धनाजी नालवाडे के मुताबिक सारी घटना थाने के सीसीटीवी में रिकॉर्ड है। जरूरत पड़ने पर दोनों को गिरफ्तार भी किया जाएगा।

गौरतलब है कि मॉडल पूजा मिश्रा पहले भी खुद से रेप की कोशिश का आरोप लगा चुकी हैं। तब इन्होंने मामले में सोनाक्षी सिन्हा और उनकी मां पर भी गंभीर आरोप लगाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed