फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actress Sunny Leone moves HC to quash FIR on contract case

Sunny Leone: एफआईआर रद्द कराने के लिए सनी लियोनी ने खटाखटाया कोर्ट का दरवाजा, चार साल पहले दर्ज हुआ था केस

Wed, 16 Nov 2022 12:34 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 16 Nov 2022 12:34 AM IST
सार

सनी लियोनी पर चार वर्ष पूर्व एक एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसमें उन पर स्टेज परफॉर्मेंस के लिए हुए कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया।

विज्ञापन
Actress Sunny Leone moves HC to quash FIR on contract case
सनी लियोनी - फोटो : insta

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी ने खुद पर दर्ज एक एफआईआर को रद्द कराने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। एक्ट्रेस ने केरल हाईकोर्ट का रुख किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी पर स्टेट पुलिस की क्राइम ब्रांच विंग ने चार वर्ष पहले एफआईआर दर्ज की थी। सनी लियोनी पर आरोप है कि कोझिकोड में एक स्टेज परफॉर्मेंस के लिए हुए कॉन्ट्रैक्ट का उन्होंने उल्लंघन किया। इसी सिलसिले में सनी ने खुद पर दर्ज एफआईआर को रद्द किए जाने की मांग की है।

विज्ञापन


आरोपों को किया खारिज
अपनी याचिका में सनी लियोनी ने खुद पर, अपने पति डेनियल वेबर और कर्मचारी के ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने दावा किया है कि वह किसी भी किस्म के अपराध में लिप्त नहीं थे। सनी लियोनी का कहना है कि उन्हें एक परेशानी में डाल दिया गया है। सनी के मुताबिक उन्हें इस मुकदमे की लंबी प्रक्रिया के दौरान काफी नुकसान हुआ है, जबकि उनके खिलाफ कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

Dalljiet Kaur: दलजीत कौर से बेपनाह इश्क करते थे शालीन भनोट, जानें शादी के बाद कैसे अलग हो गईं दोनों की राहें
विज्ञापन
विज्ञापन


चल रही जांच
रिपोर्ट्स के मुताबिक क्राइम ब्रांच उस मामले की जांच कर रही है, जो एर्नाकुलम जिले में शियास कुंन्हुमोहम्मद नाम के शख्स की शिकायत पर दर्ज किया गया। शो के कॉर्डिनेटर शियास ने अपनी शिकायत में कहा कि सनी ने स्टेज पर परफॉर्मेंस के लिए एक कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किए। इसके लिए उन्होंने 39 लाख रुपये लिए। मगर सनी लियोनी व अन्य लोग कार्यक्रम में नहीं आए और न ही रकम वापस की।
Black Panther 2 Box Office Collection: दुनियाभर में धमाल मचा रही ब्लैक पैंथर 2, पांचवे दिन भारत में कमाए इतने

डेनियल वेबर पर भी आरोप
बता दें कि इस मामले में सनी लियोनी पर एफआईआर दर्ज हुई। इसके अलावा एक्ट्रेस के पति डेनियल वेबर और सनी की कंपनी के कर्मचारी सुनील रजनी इस इस मामले में दूसरे और तीसरे आरोपी हैं। उन्होंने भी एफआईआर रद्द किए जाने की मांग की है।
IFFI 2022: देश भर से चुने गए 75 युवा दिखाएंगे अपना हुनर, मणिरत्नम करेंगे बेस्ट का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed