Film Mrs: कई फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सान्या मल्होत्रा की फिल्म ‘मिसेज’, इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज
इन दिनों एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा की एक अपकमिंग फिल्म ‘मिसेज’ की काफी चर्चा है। इस फिल्म का ट्रेलर काला घोड़ा फेस्टिवल में प्रीमियर भी किया गया है। कब रिलीज हो रही है सान्या की फिल्म ओटीटी पर? और एक्ट्रेस का क्या है कहना अपनी फिल्म के बारे में, जानिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरती कदव डायरेक्टेड फिल्म 'मिसेज' एक ऐसी कहानी को कहती है, जो हर आम महिला से जुड़ती है। इसमें सान्या मल्होत्रा ने लीड रोल किया है। इस फिल्म को कई फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर किया गया, इसे सराहा गया। जल्द ही यह फिल्म ओटीटी पर दर्शक देख पाएंगे। जानिए, कहां और किस दिन रिलीज होगी सान्या की फिल्म ‘मिसेज’।
फरवरी माह में होगी रिलीज
जी5 ने आरती कदव द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मिसेज’ के लॉन्च की अनाउसमेंट की है। इस फिल्म का प्रीमियर 7 फरवरी को होगा। फिल्म का ट्रेलर भी हाल ही में रिलीज हुआ, जिसमें एक महिला के संघर्ष की कहानी को दिखाया है। इसमें वह कैसे पितृसत्ता, उसकी मानसिकता से लड़ती, अपने सपनों को पूरा करती है।
क्या है फिल्म की कहानी
ट्रेलर में नजर आता है कि फिल्म की कहानी एक युवा दुल्हन ऋचा (सान्या मल्होत्रा) की है। वह शादी के बाद घरेलू कामों में पूरी तरह से उलझ जाती है, जबकि उसे डांसर बनना था। घर की जिम्मेदारियों के बीच उसके सपने पीछे रह जाते हैं। फिर वह अपने सपनों को पूरा करने की सोचती है, ऐसे में घर के बड़ों की पुरानी सोच, उसके रास्ते में बाधा बनती है। कुछ महीनों पहले इस फिल्म का प्रीमियर 55वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भी हुआ था, जहां इसे काफी सराहा गया।
सान्या को उम्मीद दर्शकों को पसंद आएगी फिल्म
फिल्म ‘मिसेज’ की लीड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा इस समय काफी खुश हैं। वह कहती हैं, ‘जब मैंने फिल्म ‘मिसेज’ की स्क्रिप्ट पढ़ी तो इस किरदार को करने के लिए एक्साइटेड हो गई। फिल्म में महिलाओं द्वारा किए जाने वाले रोजमर्रा के कामों और संघर्षों को दिखाया गया है। अब समय आ गया है कि हम इनके बारे में बात करें। मुझे यह भी उम्मीद है कि दर्शकों को यह फिल्म इंस्पायर करेंगी, उन्हें यह फिल्म पसंद आएगी।’ डायरेक्टर आरती कदव का भी कहना है कि ‘मिसेज’ जैसी फिल्म बनाना अपने आपमें एक अवॉर्ड पाने जैसा एक्सपीरियंस रहा है। वह अपनी फिल्म के ओटीटी रिलीज पर काफी खुश हैं।’