The Vaccine War: 'द वैक्सीन वॉर' में हुई इस खूबसूरत हसीना की एंट्री, विवेक अग्निहोत्री ने साझा किया वीडियो
विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर बताया है कि फिल्म की कास्ट में अब राइमा सेन का नाम भी जुड़ चुका है। हाल ही में उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर इस बात की जानकारी दी है।
विस्तार
'द कश्मीर फाइल्स' की जबर्दस्त सफलता के बाद निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की 'द वैक्सीन वॉर' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म के एलान के समय से ही फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में इसके अंतिम शूड्यूल की शूटिंग शुरू हुई है। इस बीच विवेक ने फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट दिया है।
निर्देशक ने सोशल मीडिया पर बताया है कि फिल्म की कास्ट में अब राइमा सेन का नाम भी जुड़ चुका है। हाल ही में उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह राइमा का परिचय देते हुए यह बताते नजर आ रहे हैं कि अभिनेत्री भी अब फिल्म का हिस्सा बन चुकी हैं। बता दें कि फिल्म में नाना पाटेकर और अनुपम खेर जैसे मंझे हुए कलाकार भी नजर आने वाले हैं।
Avika Gor: अविका गौर का खुलासा, सलमान स्टारर 'किसी का भाई किसी की जान' में लास्ट मिनट पर किया गया था रिप्लेस
Look, who joined the cast of #TheVaccineWar. #ATrueStory pic.twitter.com/p4zJKVAwpz
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) June 14, 2023
फिल्म की कहानी कोरोना वैक्सीन के इर्द-गिर्द बुनी गई है। यह फिल्म कोविड-19 महामारी के अनिश्चित समय के दौरान चिकित्सा बिरादरी और वैज्ञानिकों के समर्पण को श्रद्धांजलि के रूप में समर्पित है। फिल्म को इस दशहरे पर हिंदी, अंग्रेजी, बांग्ला, पंजाबी, भोजपुरी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम, गुजराती और मराठी में रिलीज करने की तैयारी है।
The Great Indian Rescue: OMG 2 के बाद सर्दियों में बड़ा धमाका करेंगे अक्षय, इस दिन आएगी खिलाड़ी की नई फिल्म
'द वैक्सीन वॉर' से पहले विवेक ने 'द कश्मीर फाइल्स' बनाई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। कम बजट में बनी इस फिल्म ने कमाई के बहुत से रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। टिकट खिड़की पर फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 252.90 करोड़ का कलेक्शन किया था।
Filmy Wrap: 'दंगल' के हर सीन के लिए 120 बार रिहर्सल करते थे आमिर और राखी को मिला नया हमसफर? पढ़ें फिल्मी खबरें