फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ashoke Pandit Twitter Account Suspended Film Producer Said I have not been given a reason

Ashoke Pandit: ट्विटर अकाउंट सस्पेंड होने पर भड़के निर्माता अशोक पंडित, बोले- नहीं बताया गया निलंबन का कारण

Wed, 14 Jun 2023 10:05 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 14 Jun 2023 10:05 PM IST
सार

72 हूरें का निर्देशन संजय पूरन सिंह चौहान ने किया है। वहीं इसका निर्माता अशोक पंडित हैं। यह फिल्म सात जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। 

विज्ञापन
Ashoke Pandit Twitter Account Suspended Film Producer Said I have not been given a reason
अशोक पंडित - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म निर्माता अशोक पंडित का ट्विटर अकाउंट कथित तौर पर एक ट्विटर यूजर को जान से मारने की धमकी देने के बाद निलंबित कर दिया गया है। दरअसल, एक यूजर ने पूर्व ट्विटर सीईओ जैक डोरसी के आरोप पर एक लेख ट्वीट किया था कि भारत सरकार ने 2021 के किसान विरोध के दौरान देश में इस प्लेटफॉर्म को बंद करने की धमकी दी थी। इसके बाद इसको क्वोट करते हुए  अशोक पंडित ने ट्वीट किया था, “आप भांगड़ा क्यों कर रहे हैं? चिंता मत करो, तुम्हारे जैसे सभी राक्षस मारे जाएंगे। हालांकि, इसके तुरंत बाद, उन्होंने अपना ट्वीट हटा भी दिया था।

विज्ञापन

Avika Gor: अविका गौर का खुलासा, सलमान स्टारर 'किसी का भाई किसी की जान' में लास्ट मिनट पर किया गया था रिप्लेस

विज्ञापन

अकाउंट सस्पेंड होने पर भड़के अशोक

अकाउंट सस्पेंड होने को लेकर अशोक ने ईटी टाइ्म्स से कहा, "देखिए 72 हूरें को देश से जिस तरह की प्रतिक्रिया मिली है, लेफ्ट लिबरल्स इकोसिस्टम ने इसके खिलाफ काम करना शुरू कर दिया है। उन्होंने बड़े पैमाने पर शिकायतें की हैं और इन अर्बन नक्सलियों ने मेरी फिल्म के खिलाफ एक अभियान चलाया है ताकि इतनी मजबूत फिल्म बनाने के लिए मुझे कमजोर किया जा सके। मैंने ट्विटर से मेरे अकाउंट पर पुनर्विचार करने और उसे बहाल करने की अपील की है। हम देश के प्रतिष्ठित और गंभीर फिल्म निर्माता हैं। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता हमारे लिए भी महत्वपूर्ण है। मुझे मेरे अकाउंट के निलंबन का कारण नहीं बताया गया है।'' 
The Great Indian Rescue: OMG 2 के बाद सर्दियों में बड़ा धमाका करेंगे अक्षय, इस दिन आएगी खिलाड़ी की नई फिल्म

इस दिन रिलीज होगी 72 हूरें

बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन संजय पूरन सिंह चौहान ने किया है। 72 हूरें सात जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। इस फिल्म से पहले हाल ही में आतंकवाद के मुद्दे पर अदा शर्मा स्टारर द केरल स्टोरी रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। यह फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। शानदार कमाई करते हुए इस फिल्म ने 240 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही यह फिल्म इस साल की दूसरी सबसे बड़ी हिट बन चुकी है।
Filmy Wrap: 'दंगल' के हर सीन के लिए 120 बार रिहर्सल करते थे आमिर और राखी को मिला नया हमसफर? पढ़ें फिल्मी खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed